विदेश

एक और देश देगा भारतीयों को बिना वीज़ा के एंट्री, पर्यटन में आएगी तेज़ी

Another Country To Give Visa Free Entry To Indians: भारतीयों के लिए एक और देश ने बिना वीज़ा के एंट्री शुरू करने का फैसला लिया है। कौनसा है वो देश? आइए जानते हैं।

2 min read
Visa free entry for Indians in Iran

दुनियाभर में लोग पर्यटन को काफी पसंद करते हैं और साथ ही यह आर्थिक नज़रिए से भी फायदेमंद है। इसकी वजह है अर्थव्यवस्था में भागीदारी। कई देशों के लिए पर्यटन कमाई का एक बेहतरीन जरिया है। पर्यटन से दुनियाभर के देशों में इससे जुड़े दूसरे कई व्यवसायों को भी काफी मदद मिलती हैं। भारत की छवि दुनियाभर में ही काफी बेहतरीन हो गई है और इस वजह से आजकल दुनिया के कई देश भारतीय पर्यटकों को काफी अहमियत दे रहे हैं। भारतीय पर्यटकों की संख्या भी तेज़ी से बढ़ रही है और कई देश चाहते हैं कि वहाँ भारतीय पर्यटक ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में आए। ऐसे में कई देश जहाँ भारतीय पर्यटकों को वीज़ा ऑन अराइवल की सुविधा देते हैं तो अब कुछ देशों ने भारतीय पर्यटकों को बिना वीज़ा के एंट्री देना भी शुरू कर दिया है। थाईलैंड, श्रीलंका और मलेशिया ने कुछ समय पहले भारतीय पर्यटकों के लिए बिना वीज़ा के एंट्री शुरू कर दी है। जल्द ही इंडोनेशिया में भारतीय पर्यटकों के लिए बिना वीज़ा के एंट्री शुरू करने वाला है। अब एक और देश ने भारतीय पर्यटकों के लिए बिना वीज़ा के एंट्री शुरू कर दी है।


ईरान ने की भारतीयों के लिए बिना वीज़ा के एंट्री शुरू

ईरान ने भारतीयों के लिए बिना वीज़ा के एंट्री शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ईरान ने भारतीय पर्यटकों के लिए वीज़ा की ज़रूरत को अब बंद कर दिया है जिससे भारतीय पर्यटक बिना वीज़ा के ईरान यात्रा कर पाएंगे।


33 देशों के लिए लिया फैसला

ईरान ने भारत समेत 33 देशों के नागरिकों के लिए बिना वीज़ा के एंट्री शुरू कर दी है।

पर्यटन को बढ़ाने के लिए फैसला

ईरान अपने देश में पर्यटन को बढ़ाना चाहता है। भारत से कई पर्यटक ईरान जाते हैं। ऐसे में भारतीय पर्यटकों को और लुभाने और उनकी संख्या बढ़ाने के लिए ईरान ने यह फैसला लिया है। इतना ही नहीं, ईरान दूसरे 32 देशों के पर्यटकों को भी लुभाकर अपने देश में पर्यटन को बढ़ाना चाहता है।

अर्थव्यवस्था को मिलेगा फायदा

ईरान के इस फैसले से देश में पर्यटन बढ़ने के साथ ही देश की अर्थव्यवस्था को भी काफी फायदा मिलेगा और इसी वजह से यह फैसला लिया गया।

यह भी पढ़ें- महिला ने चुराए 10 हज़ार डोनट्स, पुलिस भी रह गई हैरान

Published on:
15 Dec 2023 02:54 pm
Also Read
View All