विदेश

US-Israel-Iran War: इजरायल का ईरान पर हमला, मिसाइल प्रोडक्शन साइट्स को बनाया निशाना

Israeli airstrikes Iran: इजरायल ने तेहरान और इस्फ़हान में ईरान के मिसाइल व हथियार उत्पादन केंद्रों पर बड़े हमले किए। IDF के मुताबिक कई सैन्य ठिकाने नष्ट हुए, उधर ट्रंप ने दावा किया कि युद्ध जल्द खत्म हो सकता है।

2 min read
Mar 25, 2026
Israeli airstrikes Iran (Photo@ IDF)

US-Israel-Iran War: एक तरफ अमेरिका जहां जंग को समाप्त करने की कोशिशों में जुटा हुआ है, तो वहीं दूसरी ओर ईरान पर इजरायल के हमले जारी हैं। इसी कड़ी में इजराइल रक्षा बलों (IDF) ने बुधवार को कहा कि उन्होंने तेहरान में नौसैनिक क्रूज मिसाइल उत्पादन के दो प्रमुख स्थलों पर हमला किया है।

आईडीएफ ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर अपनी पोस्ट में कहा, 'IAF के लड़ाकू विमानों ने ईरानी शासन द्वारा समुद्र और जमीन पर लक्ष्यों को नष्ट करने में सक्षम लंबी दूरी की नौसैनिक क्रूज मिसाइलों के विकास और निर्माण के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सुविधाओं को निशाना बनाया।'

ये भी पढ़ें

LPG refill Rules: एलपीजी गैस सिलेंडर बुकिंग नियम पर पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने दिया अपडेट

इजरायल डिफेंस फोर्स ने यह भी कहा कि उसने इस्फ़हान में ईरान के केंद्रीय विस्फोटक उत्पादन केंद्र पर भी हमला किया है। इसका इस्तेमाल ईरानी शासन द्वारा हथियारों के लिए सामग्री विकसित करने के लिए किया जाता था। इस केंद्र को पहले भी निशाना बनाया गया था। इसकी क्षमताओं को बहाल करने के हालिया प्रयासों का पता चला है। इसके समानांतर, दर्जनों अन्य लक्ष्यों पर भी हमले किए गए, जिनमें बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण स्थल, हथियार उत्पादन केंद्र और वायु रक्षा प्रणाली शामिल हैं।

इजरायल में 24 घंटे में 204 लोग घायल

इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, ईरान के साथ संघर्ष में पिछले 24 घंटे में 204 घायल लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया है। इस तरह अब जंग के चलते अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या बढ़कर कुल 5 हजार हो गई है। पिछले दिन अस्पतालों में इलाज किए गए लोगों में से एक की हालत गंभीर है, नौ की हालत मध्यम है और 184 की हालत ठीक है।

युद्ध खत्म होने वाला है: ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में कहा था कि ईरान से बातचीत चल रही है। उन्होंने दावा किया कि युद्ध जल्द खत्म होने वाला है। ट्रंप ने कहा, 'मैं आपको बता सकता हूं कि वे एक समझौता करना चाहते हैं। उनकी नौसेना खत्म हो चुकी है, उनकी वायुसेना खत्म हो चुकी है, उनके संचार माध्यम खत्म हो चुके हैं। हमने यह जीत लिया है… हमारे विमान तेहरान और उनके देश के अन्य हिस्सों के ऊपर से उड़ान भर रहे हैं। वे इसके बारे में कुछ भी नहीं कर सकते। उदाहरण के लिए, अगर मैं उस पावर प्लांट को गिराना चाहूं, तो वे इसके बारे में कुछ भी नहीं कर सकते… वे पूरी तरह से हार चुके हैं… सैन्य दृष्टि से, वे खत्म हो चुके हैं।'

ये भी पढ़ें

ईरान के सैन्य प्रवक्ता ने राष्ट्रपति ट्रंप के दावों का उड़ाया मजाक, कहा-अमेरिकी खुद से ही बातचीत कर रहे

Also Read
View All

अगली खबर