विदेश

Israel-Hamas War: गाज़ा में युद्ध खत्म करने को मान गया इजरायल, पेश हुआ शांति प्रस्ताव, जानेें कैसे रुकेगी ये जंग?

Israel-Hamas War: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास के बंधक बनाए हुए लोगों को छोड़ने की शर्त पर ही गाज़ा में युद्ध रोकने की बात कही है। बाइडेन ने कहा कि ये प्रस्ताव 6 सप्ताह के चरण के साथ शुरू होगा जिसमें गाजा के सभी आबादी वाले क्षेत्रों से इजरायली सेना की वापसी होगी।

2 min read

Israel-Hamas War: गाजा़ में बीते 8 महीने से जंग लड़ रहे इजरायल ने आखिरकार युद्ध खत्म करने को हामी भर दी है। यही नहीं इजरायल (Israel) ने गाज़ा में युद्ध रोकने के लिए एक शांति प्रस्ताव भी रखा है जिसे अमेरिका के जरिए दुनिया के सामने जारी किया गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने कहा है कि अब गाजा़ में शांति बनाने का। इजरायल इस युद्ध को रोकने के लिए मान गया है और उसने एक शांति प्रस्ताव भी रखा है।  

क्या है शांति प्रस्ताव में?

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने कहा कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास के बंधक बनाए हुए लोगों को छोड़ने की शर्त पर ही गाज़ा में युद्ध रोकने की बात कही है। बाइडेन ने कहा कि ये प्रस्ताव 6 सप्ताह के चरण के साथ शुरू होगा जिसमें गाजा (Israel-Hamas War) के सभी आबादी वाले क्षेत्रों से इजरायली सेना की वापसी होगी।

इन चरणों में काम करेगा प्रस्ताव

पहला चरण -

1- 7 अक्टूबर को हमास ने (Hamas Attack on Israel) इजरायल पर हमला कर जिन इजरायलियों को बंधकर बनाकर अपने साथ ले गया था उन्हें हमास को वापस भेजना होगा। साथ ही जो बंधक (Hostage) मार दिए गए हैं उनके अवशेष भी हमास इजरायल को देगा। इसके बदले में सैकड़ों फिलिस्तीनी कैदियों को इजरायल रिहा करेगा। 

2- इजरायल इन फिलिस्तीनी नागरिकों (Palestine) को उत्तर सहित पूरे गाजा में अपने घरों  को लौटने की परमिशन दे देगा। 

3- गाज़ा में मानवीय सहायता (Humanitarian Aid) की एंट्री के लिए हर दिन 600 ट्रकों को बढ़ाया जाएगा। जबकि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय सैकड़ों-हजारों अस्थायी आश्रय और आवास इकाइयां बांटेगा। 

4- शुरुआत के 6 हफ्तों में इज़राइल और हमास इस शांति प्रस्ताव के दूसरे चरण तक पहुंचने के लिए जरूरी इंतजामों पर बातचीत करेंगे। 

4- अगर ये बातचीत जारी रहती है तो युद्धविराम को भी बढ़ाया जाएगा, इसकी मध्यस्थता अमेरिका, मिस्र और कतर करेंगे। 

दूसरा चरण

1- दूसरे चरण के तहत इजरायली सेना गाजा से पूरी तरह से हट जाएगी।

2- हमास इज़रायली सैनिकों समेत सभी जिंदा बचे बंधकों को रिहा करेगा। 

तीसरा चरण

1- गाजा का फिर से निर्माण और स्थाईकरण होगा इसके लिए बड़े स्तर पर योजना बनाई जाएगी। इन योजनाओं को अमेरिका और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से समर्थन मिलेगा।

2- गाज़ा के घरों, स्कूलों और अस्पतालों का पुनर्निर्माण होगा। ये सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्रीय साझेदारों के साथ भी काम करना होगा। साथ ही ये प्रक्रिया ऐसी होनी चाहिए ताकि हमास दोबारा कभी हथियार ना उठा पाए।

3- मारे गए इजरायली बंधक के अवशेष तीसरे चरण में लौटाए जाएंगे।

4- बंधकों की वापसी और हमास के खात्मे सहित सभी मुकाम हासिल हो जाएंगे तब इजरायल युद्ध बिल्कुल खत्म कर देगा।

जब तक हमास की क्षमता ना खत्म कर दें तब तक युद्ध बंद नहीं होगा- नेतन्याहू

इससे पहले इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बयान जारी करते हुए कहा था कि गाजा में युद्ध तब तक खत्म नहीं होगा जब तक हमास के वहां राज करने की युद्ध लडने की क्षमता खत्म नहीं हो जाती। बहरहाल अब देखना ये है कि ये शांति प्रस्ताव कब से प्रभावी होगा और इसके प्रभाव में आने के बाद ये युद्ध कब पूरी तरह खत्म होगा।

Also Read
View All

अगली खबर