विदेश

इज़रायली पीएम नेतन्याहू ने हमास के सीज़फायर प्रस्ताव को ठुकराया, जीत तक युद्ध जारी रखने का किया ऐलान

Israel-Hamas War: इज़रायल और हमास के खिलाफ चल रहे युद्ध में सीज़फायर लागू करने के विषय पर इज़रायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने हाल ही में एक बड़ा बयान दिया है।

less than 1 minute read
benjamin_netanyahu_.jpg
Benjamin Netanyahu

इज़रायल (Israel) और फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास (Hamas) के बीच 7 अक्टूबर को शुरू हुआ युद्ध अभी भी जारी है। हमास के हमलों में इज़रायल में करीब 1,200 लोगों की मौत हो गई थी और 200 से ज़्यादा लोगों को हमास ने बंधक बना लिया था। हमास से बदला लेने के लिए इज़रायली सेना ने भी गाज़ा (Gaza) और आसपास के फिलिस्तीनी इलाकों पर भीषण हमले शुरूकर दिए। इज़रायली हमलों में अब तक 27 हज़ार से ज़्यादा फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी हैं और 71 हज़ार से ज़्यादा फिलिस्तीनी घायल हो चुके हैं। इसके साथ ही कई घर, इमारतें, अस्पताल और दूसरी जगहें भी ध्वस्त हो गई हैं। हमास ने इस युद्ध पर सीज़फायर लगाने का प्रस्ताव दिया है जिसके बदले सभी बंधकों को रिहा कर दिया जाएगा और साथ ही इसका लक्ष्य युद्ध की समाप्ति होगा। सीज़फायर के इस प्रस्ताव पर इज़रायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने बड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है।


नेतन्याहू ने ठुकराया हमास का सीज़फायर प्रस्ताव

इज़रायली पीएम नेतन्याहू ने हमास के सीज़फायर प्रस्ताव को ठुकरा दिया है।

जीत तक युद्ध जारी रखने का किया ऐलान

इज़रायली पीएम नेतन्याहू ने न सिर्फ हमास का सीज़फायर प्रस्ताव ठुकराया, बल्कि हमास के खिलाफ जीत तक युद्ध जारी रखने का ऐलान भी कर दिया।

Published on:
08 Feb 2024 11:33 am
Also Read
View All
ईरान के मुद्दे पर ट्रंप का NATO सहयोगियों पर हमला, इटली की पीएम मेलोनी को भी घेरा; नेतन्याहू बोले- कभी परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे

Heatwave In Europe: यूरोप में भीषण गर्मी का कहर, फ्रांस में 35 इलाकों में हीटवेव अलर्ट, पब्लिक इवेंट्स और शराब पीने पर सख्ती

‘बातचीत फेल हुई तो ताकत के दम पर होर्मुज पर कब्जा करेंगे ट्रंप’, अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम के दावे से मची खलबली

बातचीत के बीच ईरान को ट्रंप की कड़ी चेतावनी, कहा- ‘समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका उठा सकता है बड़ा कदम’, ईरानी अधिकारीयों ने बीच में छोड़ी मीटिंग

खतरे में ब्रिटिश PM कीर स्टार्मर की कुर्सी! राजनीतिक दबाव के कारण सोमवार को दे सकते हैं इस्तीफा