विदेश

इवांका ट्रंप की हत्या की साजिश? डोनाल्ड ट्रंप की बेटी को निशाना बनाने के आरोप में आतंकी गिरफ्तार

Ivanka Trump की हत्या की कथित साजिश का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक संदिग्ध IRGC-प्रशिक्षित आतंकी पर कासिम सुलेमानी की मौत का बदला लेने के लिए यह प्लान बनाने का आरोप है
2 min read
• •
May 23, 2026
Donald Trump's daughter targeted for assassination by IRGC-trained terrorist.
US President Donald Trump and his daughter Ivanka Trump (Photo - IANS)

Ivanka Trump assassination plot: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी को कथित तौर पर हत्या की साजिश में निशाना बनाया गया था। इस साजिश के पीछे एक संदिग्ध IRGC-प्रशिक्षित आतंकवादी का हाथ बताया जा रहा है, जो एक ईरानी सैन्य कमांडर की हत्या का बदला लेना चाहता था। 32 वर्षीय मोहम्मद बाक़र साद दाऊद अल-सादी पर इवांका ट्रम्प की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। यह साजिश राष्ट्रपति के उस फैसले के बदले में रची गई थी, जिसके तहत छह साल पहले बगदाद में कासिम सुलेमानी को मारने के लिए हवाई हमले का आदेश दिया गया था।

तुर्किए में गिरफ्तारी के बाद अमेरिका प्रत्यार्पित

अमेरिकी न्याय विभाग (DoJ) ने अल-सादी पर यूरोप और अमेरिका भर में 18 हमलों और हमलों की कोशिशों में शामिल होने का आरोप लगाया है। उसे 15 मई को तुर्कीए में गिरफ्तार किया गया और बाद में अमेरिका प्रत्यर्पित कर दिया गया। कथित तौर पर इस संदिग्ध आतंकवादी के पास ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित घर के आर्किटेक्चरल प्लान (नक्शे) थे और उसने ऑनलाइन माध्यम से उन्हें सीधे तौर पर जान से मारने की धमकियां भी दी थीं।

दावाः प्रतिशोध की बातें करता था अल-सादी

एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2020 में बगदाद में हुए अमेरिकी ड्रोन हमले के बाद मोहम्मद बाक़र साद दाऊद अल-सादी ने ट्रंप परिवार के खिलाफ बदले की भावना पाल ली थी। इसी कार्रवाई में ईरानी कमांडर कासिम सुलेमानी मारे गए थे। अमेरिका में इराकी दूतावास के पूर्व सैन्य अधिकारी एंतिफाध कनबर का कहना है कि अल-सादी कई लोगों के सामने प्रतिशोध की बातें करता था।

कनबर ने दावा किया कि वह अकसर कहता था, 'जिस तरह ट्रंप ने हमारा घर उजाड़ा है, उसी तरह हमें भी उसके परिवार को नुकसान पहुंचाना चाहिए।' उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी के पास इवांका ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित घर से जुड़ी जानकारी और नक्शा मौजूद था।

सोशल मीडिया पर दी गई धमकी

आरोप है कि अल-सादी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर फ्लोरिडा के उस इलाके की तस्वीर साझा की थी, जहां इवांका ट्रंप और उनके पति जेरेड कुशनर का आलीशान घर स्थित है, जिसकी कीमत करीब 2.4 करोड़ डॉलर बताई जाती है। पोस्ट में अरबी में चेतावनी दी गई थी कि अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां भी उन्हें नहीं बचा पाएंगी। साथ ही यह संकेत भी दिया गया था कि उनकी गतिविधियों पर पहले से नजर रखी जा रही है।

Updated on:
23 May 2026 10:26 am
Published on:
23 May 2026 08:37 am
Also Read
View All
‘हम कभी भी शुरुआती स्थिति में वापस नहीं जाएंगे’, अमेरिका से परमाणु मुद्दे पर बातचीत के लिए ईरान तैयार लेकिन शर्तें ज़रूरी

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी कंट्रोल के दावों को ईरान ने किया खारिज, कहा – ‘ज़मीनी हकीकत दावों से मेल नहीं खाती’

‘पाकिस्तान यहाँ के लोगों का है, सेना का नहीं’, खैबर पख्तूनख्वा में राज्यपाल शासन लागू होने पर इमरान खान के बेटे कासिम ने साधा निशाना

Nobel Prize 2026: कौन हैं रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड, जिन्हें मिला 2026 का अर्थशास्त्र का नोबेल?

हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब में बढ़ते हमलों को रोकने में मदद के लिए ईरान तैयार, ईरानी अधिकारी इस्माइल बघाई ने दिया प्रस्ताव