विदेश

जापान में जन्म-मृत्यु दर के चौंकाने वाले आंकड़े आए सामने

Japan's Birth-Death Stats: जापान से हाल ही में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। ये आंकड़े जन्म-मृत्यु दर से संबंधित हैं।

less than 1 minute read
newborn_kids_in_japan.jpg
Newborn kids in Japan

दुनिया के कई देशों में जनसंख्या में वृद्धि की रफ्तार धीमी हो गई है। इसकी वजह है जन्म दर में कमी। दुनिया के कई देश जन्म-दर में कमी से जूझ रहे हैं। लोग बच्चों को जन्म देने से कतरा रहे हैं। बढ़ती महंगाई, नौकरियों की कमी, रहने के लिए हालातों का मुश्किल होना और दूसरे अन्य कारणों की वजह से युवा अब बच्चों को जन्म देने में कम रूचि दिखा रहे हैं जो कई देशों में चिंता का विषय बन गया है। इनमें जापान भी शामिल है। हाल ही में जापान जन्म-मृत्यु दर के ऐसे आंकड़े सामने आए हैं जो चौंका देने वाले हैं।

जन्म-दर :-

































साल जन्मे लोगों की संख्या
201310 लाख
201510 लाख
20179.46 लाख
20198.65 लाख
20218.12 लाख
2023

7.59 लाख



मृत्यु-दर :-

































साल मरने वाले लोगों की संख्या
201314 लाख
201514 लाख
201715 लाख
201915 लाख
202116 लाख
202316 लाख


एलन मस्क चिंतित, जताई सुधार की उम्मीद

जापान में घट रही जन्म-दर और बढ़ रही मृत्यु-दर से एलन मस्क चिंतित हैं। एलन दुनिया के सभी उन देशों में जहाँ लोग बच्चों को जन्म देने से कतरा रहे हैं, में जन्म-दर बढ़ाने के समर्थक हैं। एलन जापान में इसे ज़रूरी मानते हैं और उन्होंने इन आंकड़ों को देखते हुए इनमें सुधार की उम्मीद भी जताई है।

यह भी पढ़ें- रूस घूमने गए थे 7 भारतीय, रूसी सेना ने भेज दिया यूक्रेन में युद्ध लड़ने

Published on:
06 Mar 2024 03:53 pm