विदेश

एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में फिर पहुंचे दूसरे स्थान पर, इस शख्स ने छोड़ा पीछे..

Elon Musk Loses Title Of World's Richest Person, Again: एलन मस्क एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। ऐसे में मन में सवाल आना लाज़िमी है कि कौन है वह शख्स जो अब एलन को पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति बन गया है? आइए जानते हैं।
2 min read
• •
Updated: 5 Mar 2024, 12:19 PM IST
jeff_bezos_and_elon_musk.jpg
Jeff Bezos surpasses Elon Musk

टेस्ला (Tesla), स्पेसएक्स (SpaceX) और एक्स/ट्विटर (X/Twitter) के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) लंबे समय से दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। एलन इस दौरान इस लिस्ट में कुछ मौकों पर पिछड़े भी, पर फिर वह इस लिस्ट में टॉप पर आ गए। जनवरी के अंत में भी ऐसा ही हुआ था और एलन इस लिस्ट में पिछड़ गए थे पर कुछ समय बाद ही वह फिर से दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए थे। लेकिन अब एक बार फिर एलन ने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का ताज गंवा दिया है। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में अब एक बार फिर एलन दूसरे स्थान पर आ गए हैं।


एलन को पीछे छोड़ कौन बना दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति?

एलन को दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में पीछे छोड़ने वाले शख्स का नाम जेफ बेज़ोस (Jeff Bezos) हैं। जेफ एमेज़ॉन (Amazon) के फाउंडर, पूर्व सीईओ और वर्तमान एग्ज़ीक्यूटिव चेयरमैन हैं। जेफ 2017 से 2021 तक दुनिया के सबसे अमीर शख्स रह चुके हैं।


कैसे छोड़ा जेफ ने एलन को पीछे?

ब्लूमबर्ग (Bloomberg) के अनुसार एलन की कंपनी टेस्ला के शेयरों में सोमवार को 7.2% की गिरावट देखने को मिली। इससे एलन की नेट वर्थ घटकर 197.7 बिलियन डॉलर्स रह गई। वहीं जेफ की नेट वर्थ 200.3 बिलियन डॉलर्स है और अब वह एलन से आगे हो गए हैं और साथ ही दुनिया के सबसे अमीर शख्स भी बन गए हैं।

Amazon को दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी बनाने में जेफ की अहम भूमिका

एमेज़ॉन दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी है और इसे किसी परिचय की ज़रूरत नहीं है। जेफ ने ही एमेज़ॉन की शुरुआत की थी और इसे दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी बनाने में जेफ की अहम भूमिका रही है।

Published on: