Another Gun Violence Incident In USA: अमेरिका में समय-समय पर गन वॉयलेंस/गोलीबारी के मामले सामने आते रहते हैं। हाल ही में इसी तरह का एक और मामला सामने आया है।
अमेरिका (United States of America) में गन वॉयलेंस (बंदूक की वजह से हिंसा) की समस्या काफी गंभीर है। गन वॉयलेंस की यह समस्या अमेरिका में लंबे समय से चली आ रही है और अक्सर ही अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं घटित होती रहती हैं। अमेरिका में गन वॉयलेंस के कहर से पब्लिक प्लेस हो या फिर प्राइवेट प्लेस, कोई भी जगह सुरक्षित नहीं है। अब अमेरिका में गन वॉयलेंस का एक और मामला सामने आया है। यह मामला मिसोरी (Missouri) राज्य के केन्सास सिटी (Kansas City) शहर में घटित हुआ है।
शॉपिंग मॉल में हुई गोलीबारी
केन्सास सिटी के एक शॉपिंग मॉल में बुधवार को गोलीबारी की यह घटना घटित हुई। हमलावर ने भीड़भाड़ वाले क्राउन सेंटर (Crown Center) शॉपिंग मॉल में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया।
6 घायल
गोलीबारी की इस घटना में क्राउन सेंटर शॉपिंग मॉल में 6 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है जहाँ उसका इलाज चल रहा है।
गोलीबारी की वजह का नहीं हुआ खुलासा
केन्सास सिटी क्राउन सेंटर शॉपिंग मॉल गोलीबारी क्यों हुई, इस बात का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।
गन वॉयलेंस में नहीं हो रही कमी
गन वॉयलेंस अमेरिका में पिछले कुछ समय से नहीं, बल्कि लंबे समय से एक बड़ी समस्या रही है। अमेरिका में गन खरीदना उतना ही आसान है जितना भारत में सब्जी खरीदना। एक छोटा बच्चा भी अमेरिका में गन खरीद सकता है और वहाँ गन की खरीद पर कोई सख्त कानून नहीं है। ऐसे में अमेरिका में गन वॉयलेंस की वजह से हर साल बड़ी संख्या में लोगों की जान जाती हैं और इन मामलों में किसी तरह की कोई कमी देखने को नहीं मिल रही।
यह भी पढ़ें- फिलीपींस में मूसलाधार बारिश से एक मकान में भूस्खलन, 7 लोगों की मौत