विदेश

चुनाव में धांधली को लेकर PoK में स्थानीय लोगों का फूटा गुस्सा, जलाया पाकिस्तान का झंडा, हुकुमत के खिलाफ नारेबाजी

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में चुनाव में धांधली को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पाकिस्तान के झंडे को जलाया और हुकुमत के खिलाफ नारेबाजी की। बता दें कि 21 जुलाई को संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (PML-N) ने जीत दर्ज की थी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Jul 2016, 2:13 PM IST
Feature image

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में चुनाव में धांधली को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पाकिस्तान के झंडे को जलाया और हुकुमत के खिलाफ नारेबाजी की। बता दें कि 21 जुलाई को संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (PML-N) ने जीत दर्ज की थी। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि शरीफ की पार्टी ने चुनाव में धांधली करके जीत हासिल की है। जिसे लेकर लोग जांच की मांग कर रहे हैं।

नवाज की पार्टी पीएमएल-एन ने 42 सीटों में से 32 पर कब्जा किया था। वहीं मुस्लिम कॉन्फ्रेंस और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी को तीन-तीन सीटें मिली थी।

पोओके के नीलम घाटी में पाकिस्तान का झंडे जलाने और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने पर प्रदर्शनकारियों को पुलिस के कोपभाजन का शिकार होना पड़ा। पुलिस ने प्रदर्शन करने वालों पर लाठियां बरसाई और कार्रवाई की। इस दौरान लोगों ने नेताओं के चुनावी पोस्टर्स पर कालिख पोत दी। पीओके के मुजफ्फराबाद, कोटली, चिनाक और मीरपुर में व्यापक प्रदर्शन जारी है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पीओके में चुनाव हमेशा फिक्स रहता है और रुलिंग पार्टी के फेवर में होता है। इस बार पीएमएल-एन की सरकार के इसलिए यहां भी उन्होंने की जीत दर्ज की है। इससे पहले 2011 में पीओके में पीपीपी की सरकार थी, उस समय केंद्र की सत्ता उनके हाथ में थी।

Published on: