विदेश

पश्चिम अफ्रीका में बड़ा हादसा, नाव डूबने से 100 से अधिक लोगों की मौत

पश्चिम अफ्रीका में समुद्र में नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। गाम्बिया से स्पेन जा रहे कम से कम 100 लोग नाव डूबने से मारे गए।

2 min read
Aug 31, 2025
नाव पलटने से 100 की मौत (फोटो-IANS)

पश्चिम अफ्रीका के तट पर बुधवार को एक प्रवासी नाव डूबने से बड़ा हादसा हो गया। गाम्बिया के विदेश मंत्रालय ने कहा कि
समुद्र में नाव पलटने से 100 लोगों की मौत हो गई। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने कहा कि यह नाव गाम्बिया से रवाना हुई थी और इसमें ज्यादातर गाम्बिया व सेनेगल के नागरिक सवार थे। बीते बुधवार सुबह यह नाव मॉरिटानिया के तट के पास डूब गई। अधिकारियों ने कहा कि नाव पर 150 लोग सवार थे। जिनमें से 16 को ही जीवित बचाया जा सका।

ये भी पढ़ें

ट्रंप के Tariff से नौकरियों और कैश फ्लो पर सीधा खतरा, बचने के लिए मोदी सरकार कर रही ये उपाय

दुनिया का सबसे खतरनाक रास्ता

दरअसल, इस प्रवासन मार्ग को दुनिया का सबसे खतरनाक रास्ता माना जाता है। यह अटलांटिक रूट से पश्चिम अफ्रीका से स्पेन के कैनरी द्वीपों तक जाता है। हर साल हजारों लोग इसी रास्ते से यूरोप पहुंचने की कोशिश करते हैं। यूरोपीय संघ के मुताबिक सिर्फ पिछले साल ही 46,000 से अधिक अवैध प्रवासी कैनरी द्वीप पहुंचे, जो अब तक का रिकॉर्ड है। वहीं, एक साल में 10 हजार से अधिक प्रवासियों की समुद्र में डूबकर मौत हो गई।

गाम्बिया सरकार ने अपने नागरिकों से अपील की है कि वह इस तरह की खतरनाक यात्रा पर न निकलें। मंत्रालय ने कहा कि हम अपने सभी नागरिकों से अनुरोध करते हैं कि ऐसी जोखिम भरी यात्राओं से बचें, जो लगातार कई लोगों की जान ले रही हैं।

यमन में नाव पलटने से हुई थी 54 की मौत

वहीं, बीते 4 अगस्त को यमन के अबयान प्रांत के तट के पास अदन की खाड़ी में एक नाव पलटने से 54 लोगों डूबकर मौत हो गई थी, जबकि 80 से अधिक लापता हो गए। संयुक्त राष्ट्र की माइग्रेशन एजेंसी (IOM) ने कहा कि नाव में सवार 154 इथियोपियाई नागरिक बेहतर जिंदगी की तलाश में खाड़ी देश की ओर जा रहे थे। 54 शव बरामद हुए IOM ने कहा कि यमन के खानफर जिले के तट पर 54 शव बरामद हुए हैं।

IOM यमन के अधिकारी अब्दुसत्तोर एसोएव ने कहा कि केवल 12 लोग ही जिंदा बच पाए हैं। एसोएव ने कहा कि हादसे के बाद अदन की खाड़ी में बड़े पैमाने पर राहत व बचाव अभियान चलाया गया। स्थानीय प्रशासन और राहत टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई हैं।

Published on:
31 Aug 2025 08:00 am
Also Read
View All

अगली खबर