विदेश

शख्स ने की रिपोर्टर से बदसलूकी, पुलिस ने सिखाया न भूलने वाला सबक

अक्सर ही कई लोग दूसरे लोगों से बदसलूकी करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। लेकिन कई बार ऐसा करने पर उन्हें न भूलने वाला सबक मिल जाता है और ऐसा ही कुछ एक रिपोर्टर से बदसलूकी करने वाले शख्स के साथ हुआ।

less than 1 minute read
Feb 21, 2026
Man misbehaving with reporter (Photo - Video screenshot)

सोशल मीडिया के दौर में हर दिन अलग-अलग तरह के वीडियो सामने आते हैं। कई वीडियो वायरल हो जाते हैं और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाते हैं। इनमें कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिनमें लोग बिना वजह दूसरों से बदसलूकी करते नजर आते हैं। हालांकि कई बार ऐसी हरकतों का अंजाम तुरंत मिल जाता है। ऐसा ही एक पुराण वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, जिसमें एक शख्स ने रिपोर्टर से बदसलूकी की और कुछ ही देर में उसे इसका खामियाजा भुगतना पड़ा।

सवाल पूछ रहा था रिपोर्टर, शख्स ने की बदसलूकी

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक रिपोर्टर सड़क पर सामान लेकर जा रहे एक शख्स से सवाल पूछने की कोशिश कर रहा होता है। लेकिन शख्स रिपोर्टर से बदसलूकी करने लगता है। वह बार-बार हाथ से रिपोर्टर का माइक गिराने की कोशिश करता है और उससे रूखे अंदाज में बात करता है। वीडियो में उसकी आक्रामक हरकतें साफ दिखाई दे रही हैं।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्टर से बदसलूकी करने के बाद शख्स अपनी कार में बैठकर वहाँ से निकलने की कोशिश करता है। तभी मौके पर एक पुलिस अधिकारी पहुंच जाता है और उसे रोक लेता है। इसके बाद पुलिस अधिकारी शख्स को गिरफ्तार कर अपने साथ पुलिस स्टेशन ले जाता है। इससे शख्स को न भूलने वाला सबक मिल जाता है।

Also Read
View All

अगली खबर