
Spies arrested in Iran (Photo - Washington Post)
ईरान (Iran) और अमेरिका (United States Of America) के बीच सीज़फायर चल रहा है, जिससे युद्ध रुका हुआ है। 8 अप्रैल को लागू हुआ 2 हफ्ते का सीज़फायर 21 अप्रैल को खत्म हो जाएगा। कुछ सूत्रों के अनुसार सीज़फायर को आगे बढ़ाने पर विचार किया जा सकता है, लेकिन अभी तक इस पर कोई आधिकारिक फैसला नहीं लिया गया है। दोनों पक्ष सीज़फायर खत्म होने से पहले स्थायी समझौते पर सहमत होने की कोशिश कर रहे हैं। पहले दौर की शांति-वार्ता में कोई नतीजा नहीं निकला और जल्द ही अगले दौर की शांति-वार्ता हो सकती है। इसी बीच ईरान में बड़ी कार्रवाई की गई है।
ईरान में मोसाद (Mossad) के 4 जासूसों को गिरफ्तार किया गया है। आईआरजीसी - इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC - Islamic Revolutionary Guard Corps) ने बयान जारी करते हुए बताया कि उत्तरी ईरान के गिलान (Gilan) प्रांत में मोसाद से जुड़े 4 जासूसों को पकड़ा गया है। यह गिरफ्तारी ऐसे समय हुई है जब युद्ध को स्थायी रूप से खत्म करने के लिए ईरान और अमेरिका के बीच शांति-वार्ता पर चर्चा चल रही है।
गौरतलब है कि मोसाद इज़रायल (Israel) की खुफिया एजेंसी है और उसके जासूस ईरान में फैले हुए हैं, जो ईरान की खुफिया जानकारी इज़रायल तक पहुंचाते हैं। हाल ही में गिरफ्तार किए गए 4 जासूसों के बारे में सामने आई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ये लोग ईरान में रहते हुए इंटरनेट के ज़रिए मोसाद के खुफिया अधिकारियों को संवेदनशील जानकारी और महत्वपूर्ण सैन्य और सुरक्षा स्थलों की तस्वीरें और स्थान से जुड़ी डिटेल्स पहुंचा रहे थे। रिपोर्ट में बताया गया कि मोसाद के चारों जासूसों को न्यायिक अधिकारियों को सौंप दिया गया है।
ईरान की जांच एजेंसी ने आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गौरतलब है कि पिछले साल ईरान और इज़रायल के बीच जून में 12 दिन तक चले युद्ध के बाद से ही ईरान में मोसाद के नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई तेज़ कर दी गई, जो अभी भी जारी है। इस कार्रवाई के दौरान अब तक कई जासूसों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
Updated on:
16 Apr 2026 01:54 pm
Published on:
16 Apr 2026 01:31 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
