विदेश

अमेरिका में 59 हज़ार से ज़्यादा भारतीयों को पिछले साल मिली नागरिकता

American Citizenship For Indians: पिछले साल बड़ी संख्या में भारतीयों को अमेरिकी नागरिकता मिली।

2 min read
Flags of India and America

अमेरिका (United States Of America) में कई देशों के लोग रहते हैं। ये लोग अलग-अलग वजहों से अमेरिका में रहते हैं, जैसे नौकरी, बिज़नेस, पढ़ाई या दूसरे अन्य कारण। इन लोगों में भारत (India) के नागरिक भी शामिल हैं। हर साल कई भारतीय अमेरिका जाते हैं। इसके लिए वो वर्क वीज़ा, स्टूडेंट वीज़ा या दूसरे किसी ट्रक का वीज़ा लेते हैं। वीज़ा से एक तय समय तक अमेरिका में रहने का ग्रीन सिग्नल मिलता है। लेकिन अगर बिना वीज़ा के अमेरिका में रहना है, तो इसके लिए अमेरिका की नागरिकता ज़रूरी है। हर साल कई लोगों को अमेरिका की नागरिकता मिलती है और इनमें भारतीय भी शामिल हैं। पिछले साल भारतीयों को भी बड़ी संख्या में अमेरिकी नागरिकता मिली।


59 हज़ार से ज़्यादा भारतीयों को पिछले साल मिली अमेरिकी नागरिकता

हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है जिसे अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवाओं (USCIS) की तरफ से जारी किया गया है। इस रिपोर्ट में वित्तीय वर्ष में 30 सितंबर 2023 तक के आंकड़े पेश किए गए हैं और बताया गया है कि उस दिन तक कितने लोगों को अमेरिकी नागरिकता मिली। पिछले साल वीत्तीय वर्ष में 59,100 भारतीयों को अमेरिका की नागरिकता मिली।

नागरिकता मिलने में दूसरे नंबर पर रहे भारतीय

2023 में अमेरिका की नागरिकता पाने में भारतीय दूसरे नंबर पर रहे। इस मामले में उनसे आगे सिर्फ एक देश के नागरिक थे और उस देश का नाम है मैक्सिको। 1.1 लाख से ज़्यादा मैक्सिकन लोगों को पिछले साल अमेरिका की नागरिकता मिली। अमेरिका और मैक्सिको की बॉर्डर आपस में जुड़ती है और मैक्सिको से हर साल बड़ी संख्या में लोग बॉर्डर पार करके अमेरिका में घुस जाते हैं और गैर-क़ानूनी तरीके से रहते हैं। इनमें से कई लोगों को तय समय-सीमा के बाद अमेरिका की नागरिकता मिल जाती है।

2023 में लाखों लोग बने अमेरिकी नागरिक

रिपोर्ट के अनुसार 2023 में लगभग 8.7 लोग अमेरिका के नागरिक बने। इनमें अलग-अलग देशों के लोग शामिल हैं।

Published on:
12 Feb 2024 05:52 pm
Also Read
View All