विदेश

अब मोरक्को में Gen-Z ने काटा बवाल, 263 पुलिस अधिकारी घायल, सैंकड़ों गाड़ियों में लगाई आग

मोरक्को में जनरेशन Z के प्रदर्शन ने बवाल काट दिया है, जिसमें 400 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी और 300 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। प्रदर्शनकारी सार्वजनिक स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्रों में सुधारों की मांग कर रहे हैं और सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं।

2 min read
Oct 02, 2025
अब मोरक्को में Gen-Z ने काटा बवाल। (फोटो- IANS)

मोरक्को में जनरेशन Z ने बवाल काटना शुरू कर दिया है। वह सार्वजनिक स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्रों में सुधारों की मांग को लेकर सड़क पर उतर गए हैं।

गृह मंत्रालय के हवाले से सामने आई जानकारी के मताबिक, पूरे मोरक्को में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के दौरान 400 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें

Nepal Gen-Z protest से कैसे भड़की हिंसा की आग, क्या जांच आयोग के सामने आ पाएगा सच ?

इस प्रदर्शन के दौरान लगभग 300 लोगों के घायल होने की सूचना है। मोरक्को में ये प्रदर्शन लगातार पांच दिन से चल रहा है। कई शहरों में सरकार के खिलाफ सडकों पर लोग उतर गए हैं।

2030 फीफा विश्व कप को लेकर जारी किए गए पैसों की खूब हुई आलोचना

ये विरोध प्रदर्शन जनरेशन Z 212 द्वारा आयोजित किए जा रहे हैं, जो हाल ही में गठित एक ऑनलाइन समूह है। यह मुख्य रूप से डिस्कॉर्ड के माध्यम से संचालित होता है।

प्रदर्शनकारियों ने 2030 फीफा विश्व कप की तैयारी के लिए मोरक्को में आवंटित किए गए अरबों डॉलर की खूब आलोचना की। उनका कहना है कि देश के स्कूल-अस्पताल पैसों की भारी कमी से जूझ रहे हैं। ऐसे में फीफा विश्व कप अरबों डॉलर खर्च करना पूरी तरह से गलत है।

प्रदर्शनकारियों ने फेंके पत्थर

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता रशीद अल खल्फी ने कहा कि बुधवार को औज्दा और इंजेगने सहित कई शहरों में स्थिति हिंसक हो गई। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों के साथ झड़प की, पत्थर फेंके और चाकू भी इस्तेमाल किए।

उन्होंने कहा कि इस मामले में 409 लोगों को हिरासत में लिया गया है। 263 पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं, जबकि 23 प्रदर्शनकारी भी घायल हुए हैं, जिनमें से एक को औज्दा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

झड़पों में भारी नुकसान हुआ

झड़पों में भारी नुकसान हुआ है, जिसमें 140 से ज्यादा पुलिस वाहन और 20 निजी कारें आग के हवाले कर दी गईं। सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से शेयर किए गए वीडियो में नकाबपोश प्रदर्शनकारियों को पुलिस पर पत्थर फेंकते, कूड़ेदानों में आग लगाते और एक शॉपिंग सेंटर के पास के इलाकों में आग लगाते देखा जा रहा है।

Published on:
02 Oct 2025 08:39 am
Also Read
View All

अगली खबर