Non Veg: हाल ही में वर्ल्ड ऑफ स्टैटिक्स ने एक रिपोर्ट निकाली है, जिसमें ये बताया गया है कि किस देश में किस जानवर का जीव का मांस सबसे ज्यादा खाया जाता है।
Non Veg: भारत समेत पूरे विश्व में लगभग 80 प्रतिशत लोग मांस का सेवन करते हैं। जिसमें अलग-अलग जानवरों का मीट शामिल हैं। कई लोग बकरे और भेड़ का मांस (Mutton) पसंद करते हैं तो कई लोग पोर्क (सुअर का मांस) या चिकन पसंद (Pork and Chicken) करते हैं। वहीं हाल के सालों में सी फू़ड का प्रचलन भी तेजी से बढ़ा है। पहले ये कुछ ही देशों और इलाकों तक सीमित था लेकिन अब सी फूड भी (Sea Food) ग्लोबल क्यूज़िन्स में अपनी जगह बना रहा है। हाल ही में वर्ल्ड ऑफ स्टैटिक्स ने एक रिपोर्ट निकाली है, जिसमें ये बताया गया है कि किस देश में किस जानवर का जीव का मांस सबसे ज्यादा खाया जाता है।
नॉनवेज खाने वालों की बात करें तो अफगानिस्तान,अल्जीरिया और सीरिया में मटन और बकरे का मांस बड़ी तादाद में खाते हैं। यानी दुनिया के 3 देशों में मटन और बकरे का मांस सबसे ज्यादा खाया जाता है।
दुनिया के कई देशों में चिकन यानी मुर्गे का मांस सबसे ज्यादा खाय़ा जाता है। दुनिया के 31 देशों में चिकन सबसे ज्यादा खाया जाता है। इनमें अल्बानिया, ऑस्ट्रेलिया, अजरबैजान, बोसनिया, कनाडा, चिली, कोलंबिया, क्यूबा, जॉर्जिया, ग्रीस, ईरान, इराक, कुवैत, मैक्सिको, नॉर्थ मेसेडोनिया, पेरू, कतर, रूस, सऊदी अरब, स्लोवेनिया, साउथ अफ्रीका, ताइवान, तुर्किए, संयुक्त अरब अमीरात, UK, यूक्रेन, वेनेजुएला शामिल हैं।
हाल के सालों में सी फूड लोगों में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक 25 देशों में सी फूड का जबरदस्त क्रेज है। इन देशों में बांग्लादेश, कंबोडिया, चीन, डेनमार्क, मिस्र, फिनलैंड, फ्रांस, घाना, आइसलैंड, भारत, इंडोनेशिया, जापान, मालदीव, मलेशिया, न्यूजीलैंड, नॉर्थ कोरिया, नॉर्वे, ओमान, फिलिपींस , पुर्तगाल, साउथ कोरिया, श्रीलंका, स्वीडन, थाईलैंड और वियतनाम शामिल हैं।
सुअर का मांस भी लोगों में काफी लोकप्रिय हैं। दुनिया में 22 देशों में सुअर का मांस खाया जाता है। ऑस्ट्रिया, बेलारूस, बेल्जियम, बुल्गारिया, क्रोएशिया, साइप्रस, चेजिया, एस्टोनिया, जर्मनी, हंगरी, आयरलैंड, इटली, लात्विया, लिथुनिया, लक्ज़मबर्ग, नीदरलैंड, पोलैंड, रोमानिया, सर्बिया, स्लोवाकिया, स्पेन, स्विट्जरलैंड में खाया जाता है।
दुनिया में कुछ ऐसे भी देश है जहां पर बैल का मांस भी लोग बड़े चाव से खाते हैं। ऐसे में देशों में अर्जेंटीना, अर्मेनिया,कजाखस्तान,किर्गिजस्तान, नाइजर, पाकिस्तान, पराग्वे शामिल हैं।