Most Spoken Language: अंग्रेजी दुनिया की सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। इंग्लिश एक ग्लोबल लैंग्वेज है। ये भाषा अंतर्राष्ट्रीय व्यापार, विज्ञान और डिप्लोमेसी अहम भूमिका निभाती है।
Most Spoken Language in World: यूं तो दुनिया में कुल लगभग 7,168 भाषाएं बोली जाती हैं। लेकिन इनमें से कुछ भाषाएं ऐसी हैं जो ज्यादातर देशों और लोगों के बीच बोली जाती हैं। इसमें कुछ ही गिनी-चुनी भाषाएं आती हैं। जिसमें अंग्रेजी, हिंदी (Hindi) जैसी भाषाएं आती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया में सबसे ज्यादा कौन सी भाषा बोली जाती है। वैसे अगर आपने अंदाजा लगा लिया है तो आप सही हैं, अंग्रेजी (English) ही दुनिया की सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है।
फोर्ब्स की 2024 की रिपोर्ट के मुताबिक अंग्रेजी दुनिया (World's Most Spoken language English) की सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। इंग्लिश एक ग्लोबल लैंग्वेज है। ये भाषा अंतर्राष्ट्रीय व्यापार, विज्ञान और डिप्लोमेसी अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा अंग्रेजी इंटरनेट की प्राथमिक भाषा है, जिससे ये व्यापक रूप से अपनाई गई है। पूरी दुनिया में 15 करोड़ से ज्यादा लोग अंग्रेजी भाषा बोलते हैं। ये 46 देशों की आधिकारिक भाषा है। भारत समेत यूरोपीय देशों में ये भाषा बोली जाती है।
बता दें कि दूसरे नंबर पर चीन की मंदारिन (Mandarin Chinese) भाषा आती है। दुनिया के 11 करोड़ लोग मंदारिन भाषा बोलते हैं। चीन और तिब्बत की आधिकारिक भाषा है। हालांकि इस भाषा को बोलने वाले दूसरे देशों में बहुत कम हैं लेकिन दुनिया के किसी भी देश में बसे चीनी लोग अभी भी मंदारिन भाषा का ही प्रयोग करते हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक भारत की आधिकारिक भाषा हिंदी दुनिया की तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। दक्षिण एशिया में हिंदी का एक अहम स्थान है। पूरी दुनिया में 6 करोड़ 8 लाख लोग हिंदी भाषा बोलते हैं। भारतीय उपमहाद्वीप से लेकर यूरोप तक इस भाषा को बोलने वाले लोग मौजूद हैैं। हिंदी भारत और फिजी की आधिकारिक भाषा है।
इस रिपोर्ट में सबसे ज्यादा गौर करने वाली बात ये है कि भारत की दो भाषाएं पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में से एक हैं। जी हां भारत की हिंदी के अलावा बंगाली भाषा भी इस लिस्ट में सातवें नंबर पर है। बंगाली भाषा को पूरी दुनिया में 27 करोड़ लोग बोलते हैं। भारतीय उपमहाद्वीप के साथ-साथ यूरोपीय देशों में इस भाषा में बोलचाल करने वाले लोग हैं। ये भारत और बांग्लादेश की आधिकारिक भाषा है।
वहीं उर्दू दसवें नंबर पर है। दुनिया में 23 करोड़ 7 लाख लोग उर्दू भाषा बोलते हैं। बता दें कि हिंदी के बाद स्पैनिश इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है। फिर पांचवें नंबर पर मानक अरबी भाषा है, छठे नंबर पर फ्रेंच है, आठवें नंबर पर पुर्तगाली है नवें पर रूसी भाषा है।