विदेश

अपने बच्चे की जान बचाने के लिए की मगरमच्छ से लड़ी हथिनी, बचाई जान

एक माँ अपने बच्चे को बचाने के लिए किसी से भी लड़ सकती है। ऐसा ही कुछ एक हथिनी ने किया और अपने बच्चे को बचाने के लिए एक मगरमच्छ से भिड़ गई।

less than 1 minute read
Jan 24, 2026
Mother elephant fights crocodile to save baby elephant

माता-पिता अपने बच्चों की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। यह भावना सिर्फ इंसानों में ही नहीं, बल्कि जानवरों में भी देखने को मिलती है। जंगल में रहने वाले जानवरों को अक्सर दूसरे खतरनाक जानवरों का सामना करना पड़ता है, खासकर जब वो अपने बच्चों के साथ होते हैं। कई बार शिकारी जानवर बच्चों को निशाना बनाते हैं, लेकिन उनके माता-पिता उन्हें बचाने के लिए जान जोखिम में डाल देते हैं। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सोशल मीडिया पर शेयर किए गए पुराने वीडियो में देखने को मिला, जिसमें एक हथिनी ने अपने बच्चे को बचाने के लिए मगरमच्छ से भिड़ंत कर ली।

मगरमच्छ ने छोटे हाथी पर किया हमला

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक पुराने वीडियो में यह खौफनाक दृश्य कैद हुआ है। वीडियो में एक छोटा हाथी पानी से भरे गड्ढे में पानी पीने उतरता दिखाई देता है, जबकि उसकी माँ हथिनी बाहर खड़ी होती है। लेकिन उस गड्ढे में पहले से ही एक मगरमच्छ घात लगाए बैठा होता है। जैसे ही हाथी का बच्चा पानी के पास पहुंचता है, मगरमच्छ अचानक हमला कर देता है।

हथिनी ने दिखाई जबरदस्त बहादुरी

अपने बच्चे पर हमला होते देख हथिनी तुरंत हरकत में आ जाती है। वो अपनी सूंड से मगरमच्छ पर वार करती है और फिर गड्ढे में उतरकर अपने भारी पैरों से मगरमच्छ पर हमला कर देती है। हथिनी के आक्रामक हमले से घबराकर मगरमच्छ वहाँ से भाग खड़ा होता है और छोटा हाथी सुरक्षित बच जाता है।

Also Read
View All

अगली खबर