विदेश

मोटरसाइकिल में हुआ बम धमाका, एक व्यक्ति की मौत

Philippines Blast: फिलीपींस में एक मोटरसाइकिल में बम धमाके का मामला सामने आया है। इस धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Sep 2024, 12:43 PM IST
Motorcycle bomb blast in Philippines
Motorcycle bomb blast in Philippines

दुनियाभर में ही अपराध और आतंकवाद काफी बढ़ गया है। आए दिन ही इस तरह के मामले सामने आते रहते हैं। बम धमाके तो अब जैसे आम बात हो गई है। फिलीपींस (Philippines) में मंगलवार को एक बम धमाके का मामला सामने आया है। यह धमाका एक मोटरसाइकिल में लगे बम की वजह से हुआ। दरअसल फिलीपींस के ज़ाम्बोआंगा डेल सुर (Zamboanga del Sur) प्रांत के तुकुरन (Tukuran) शहर में यह घटना हुई, जब मंगलवार की सुबह एक मोटरसाइकिल लगा बम फट गया। यह धमाका समुद्र तट के किनारे एक स्टोर के पास हुआ।

एक व्यक्ति की मौत

फिलीपींस के ज़ाम्बोआंगा डेल सुर प्रांत के तुकुरन शहर में मंगलवार की सुबह मोटरसाइकिल में लगे बम के फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। धमाका इतना तेज़ था कि व्यक्ति की मौत तुरंत ही हो गई।

स्टोर मालिक ने दी पुलिस को जानकारी

जिस स्टोर के पास धमाका हुआ, उसे भी इस वजह से नुकसान पहुंचा। हालांकि स्टोर को ज़्यादा नुकसान नहीं पहुंचा और स्टोर मालिक को भी कुछ नहीं हुआ। धमाके के बाद उसे जैसे ही जली हुई मोटरसाइकिल और पीड़ित का शव दिखा, उसने तुरंत ही पुलिस को इस बारे में सूचना दी।

मामले की जांच शुरू

पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस बम धमाके के पीछे किसका हाथ है।

यह भी पढ़ें- Earthquake: मेडागास्कर में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 5.2 तीव्रता

Updated on:
18 Sep 2024, 12:43 PM IST
Published on: