ईरान (Iran) और अमेरिका (United States of America) के बीच तनाव की स्थिति बरकरार है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) देश में मिडटर्म चुनाव के बाद ईरान पर फिर से हमले शुरू करने का प्लान बना रहे थे, लेकिन चुनाव से कुछ घंटे पहले ही अमेरिका ने ईरान पर हमले कर दिए। अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) के पास स्थित केशम आइलैंड (Qeshm Island) पर हमले किए। हालांकि मिडटर्म चुनाव के नतीजे ऐसे आए, जिससे ट्रंप बिल्कुल खुश नहीं हैं। ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी की हार हुई है। डेमोक्रेटिक पार्टी को शानदार जीत हासिल हुई है। अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेज़ेटेटिव्स और सीनेट दोनों में ही डेमोक्रेटिक पार्टी को बहुमत हासिल हो गया है। कुछ सीटों पर अभी भी गिनती पूरी नहीं हुई है, लेकिन तस्वीर साफ हो गई है। ट्रंप ने रिपब्लिकन पार्टी की हार में ईरान युद्ध (Iran War) को अहम वजह बताया। इसी बीच अब ईरानी सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई (Mojtaba Khamenei) की प्रतिक्रिया सामने आ गई है।