विदेश

Mars: मंगल ग्रह पर मिले तेंदुए के निशान, NASA ने खोजी ये अजीब तस्वीरें, देखकर उड़ जाएंगे होश 

Mars: अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने मंगल पर ऐसी-ऐसी चीजें खोज निकाली हैं, जिनके बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे। इसमें फूल, तेंदुएं के निशान से लेकर एलियन होने के भी संकेत मिले हैं।
3 min read
• •
Updated: 14 Oct 2024, 10:31 AM IST
NASA Found Bizarre Things on Mars by Curiosity Rover
NASA Found Bizarre Things on Mars by Curiosity Rover

Mars: धरती से 140 मिलियन मील दूर मंगल ग्रह जिसे लाल ग्रह भी कहते हैं, हमारे सौरमंडल का सबसे रहस्यमयी और विचित्र ग्रह है। वैज्ञानिकों का दावा है कि इस ग्रह पर कभी धरती की तरह जीवन हुआ करता था जो अब उजाड़ हो चुका है। जीवन खत्म होने का कारण परमाणु विस्फोट (Nuclear Explosion) भी बताया जाता है, हालांकि इस दावे की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं अब अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा (NASA) ने इस लाल ग्रह पर अजीब-अजीब चीजें खोज निकाली हैं, जिसने वैज्ञानिकों के होश उड़ा दिए हैं। दरअसल नासा के क्यूरियोसिटी रोवर ने कई ऐसी तस्वीरें खींच कर धरती पर भेजी है, जिसने एक नई रिसर्च को जन्म दे दिया है।

ऐसा क्या मिल गया NASA को 

नासा के क्यूरियोसिटी रोवर ने ऐसी कई तस्वीरें ली हैं जो मंगल पर जीवन के संकेतों को दिखाती हैं। 

मंगल पर सड़क

नासा के मार्स रोवर क्यूरियोसिटी ने बीते 7 अक्टूूबर को इसकी तस्वीर ली, ये तस्वीर एक सड़क की है। 

चेयावा फॉल्स

रोवर ने जो ये तस्वीर खींची है, यहां पर दिख रहे इन पत्थरों में तेंदुए के निशान दिख रहे हैं। ये तस्वीर चेयावा फॉल्स की है। 

किताब की चट्टान

2023 में मंगल के इस रोवर ने एक चट्टान की खोज की जो एक खुली किताब की तररह दिखती है। 

टेडी बियर

मंगल ग्रह पर टेडी बियर भी मिला है। दरअसल एरिजोना यूनिवर्सिटी की तरफ से 2023 में एक तस्वीर खींची गई, जिसमें एक चट्टान पर दो आंख जो बटन जैसी दिख रही हैं और इनके नीचे ऐसा आकार बना है जैसे वो नाक हो। ये देखने में हूबहू टेडी बियर जैसे लग रहा है।  

जेब्रा रॉक

नासा के मार्स पर्सिवरेंस रोवर ने ये तस्वीर ली है। जिसमें एक जेब्रा की धारी वाला एक पत्थर दिख रहा है। 

फूल

मंगल पर फूल, जी हां, ये तस्वीर 2022 में मार्स रोवर क्यूरियोसिटी ने ली है। बता दें कि फूल की तरह दिखने वाली आकृति खनिज है।

सीक्रेट डोर

मंगल पर सबसे हैरान करने वाली जो तस्वीर मिली, वो इस रहस्यमयी दरवाजे की थी। 2022 में खींची गई इस तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि चट्टान पर दरवाजे के आकार खोदा गया है। 

चिकने गोल पत्थर

आपने अक्सर इन गोलों को नदी-झील के किनारे देखा होगा, बिल्कुल ऐसी ही पत्थर मंगल पर मिले, जिससे वैज्ञानिकों के इस तर्क को और बल मिल गया, कि मंगल पर कभी पानी की प्रचूर मात्रा रही होगी। 

मंगल पर रेगिस्तान

अक्टूबर में ही नासा के इस मार्स रोवर ने रेत-मिट्टी से ढके सल्फेट की तस्वीरें ली है।

एलियन का UFO!

2022 में क्यूरियोसिटी रोवर ने एक ऐसी तस्वीर खींची, जिससे वैज्ञानिकों को ये लगा था कि मंगल पर एलियन की खोज आखिर उन्होंने कर ली। तस्वीर में एक UFO जैसा दिखने वाले यान का मलबा पड़ा था। लेकिन जब इसकी जांच हुई तो पता चला कि ये धरती से भेजे गए अंतरिक्ष यान का मलबा है।

Updated on:
14 Oct 2024, 10:31 AM IST
Published on: