विदेश

पेट्रोल टैंकर में धमाका, नाइजीरिया में मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 59

Nigeria Fuel Tanker Explosion: नाइजीरिया में रविवार को मवेशियों से लदे ट्रक और पेट्रोल टैंकर में टक्कर के बाद हुए धमाके में मरने वाले लोगों का आंकड़ा और बढ़ गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Sep 2024, 11:10 AM IST
Fuel tanker explosion in Nigeria
Fuel tanker explosion in Nigeria

नाइजीरिया (Nigeria) के नाइजर (Niger) राज्य में रविवार को पेट्रोल से भरे एक टैंकर की टक्कर मवेशियों से लदे एक ट्रक से हो गई थी। हाईवे पर पेट्रोल से भरे टैंकर और मवेशियों से लदे ट्रक की आमने-सामने टक्कर हुई और इस वजह से कुछ ही देर में पेट्रोल टैंकर में आग लग गई और फिर उसमें भीषण धमाका हो गया। धमाका काफी जोर का था और धमाके की चपेट में दो अन्य व्हीकल्स भी आ गए। इस हादसे में पहले 48 लोगों की मौत की खबर सामने आई थी, फिर 52 लोगों की, लेकिन अब मरने वालों की संख्या और बढ़ गई है।

मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 59

नाइजीरिया के नाइजर राज्य में रविवार को जानवरों से लदे ट्रक और पेट्रोल टैंकर में हुई टक्कर के कारण हुए धमाके के चलते अब मरने वालों का आंकड़ा 59 पहुंच गया है।

50 मवेशियों की भी मौत

पेट्रोल टैंकर और मवेशियों से लदे ट्रक के बीच टक्कर होने से हुए धमाके मे सिर्फ इंसानों की ही नहीं, मवेशियों ने भी अपनी जान गंवाई। इस हादसे में 50 मवेशियों की मौत हो गई।

मामले की जांच शुरू

पुलिस और संबंधित अधिकारियों ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह टक्कर किस वजह से हुई।

यह भी पढ़ें- Earthquake: फिलीपींस में 5.4 तीव्रता के भूकंप से कांप उठी धरती

Updated on:
10 Sep 2024, 11:10 AM IST
Published on: