विदेश

पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर का कुछ ही समय में दूसरा ईरान दौरा, क्या जल्द होगी अमेरिका से डील?

Munir In Iran: पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर एक बार फिर ईरान पहुंच गए हैं। शुक्रवार को मुनीर ईरान की राजधानी तेहरान पहुंचे।
2 min read
• •
May 23, 2026
Asim Munir in Iran
Asim Munir in Iran

अमेरिका (United States of America) और ईरान (Iran) के बीच सीज़फायर के दौरान भी तनाव की स्थिति बरकरार है। हालांकि दोनों देशों के बीच बातचीत भी जारी है। पाकिस्तान (Pakistan) की मध्यस्थता के ज़रिए दोनों देशों में बातचीत चल रही है। इसी बीच अब पाकिस्तानी आर्मी चीफ, फील्ड मार्शल और चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज़ आसिम मुनीर (Asimr Munir) एक बार फिर ईरान पहुंच गए हैं। शुक्रवार को मुनीर ईरान की राजधानी तेहरान (Tehran) पहुंचे।

मोमेनी ने किया स्वागत

पाकिस्तानी सेना की आधिकारिक प्रेस विंग इंटर-सर्विसेज़ पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने भी मुनीर के ईरान दौरे की पुष्टि की। एयरपोर्ट पर मुनीर का स्वागत ईरान के आंतरिक मंत्रीर एस्कंदर मोमेनी (Eskandar Momeni) ने किया।

अहम है मुनीर का ईरान दौरा

पाकिस्तानी आर्मी चीफ का यह ईरान दौरा बेहद ही अहम है। अमेरिका से बातचीत, शांति-समझौता और स्थायी युद्धविराम के लिए पाकिस्तान प्रयासरत है और अहम भूमिका निभा रहा है। दोनों देशों के बीच सीज़फायर के लिए भी मुनीर और पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ (Shehbaz Sharif) ने ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) से बात की थी। ऐसे में अब मुनीर के इस दौरे पर ईरान और अमेरिका के बीच डील होने की उम्मीदें टिकी हुई हैं। तेहरान में मुनीर ने वरिष्ठ ईरानी नेताओं और अधिकारियों से मुलाकातों का दौर शुरू कर दिया है। इसके अलावा मुनीर ईरानी सैन्य कमांडरों से भी मुलाकात करेंगे।

क्या है पाकिस्तान का मानना?

पाकिस्तान का मानना है कि ईरान और अमेरिका के बीच सीधी बातचीत बहाल करने से युद्ध का स्थायी अंत हो सकता है और वैश्विक ऊर्जा संकट टल सकता है। मुनीर के इस ईरान दौरे को दोनों देशों के बीच शांति की स्थापना की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है, क्योंकि इस समय ईरान अमेरिका की तरफ से पेश किए गए शांति-प्रस्ताव की समीक्षा कर रहा है। हालांकि फिलहाल यह कहना जल्दबाजी होगी कि ईरान की तरफ से अमेरिका का प्रस्ताव स्वीकार किया जाएगा या नहीं।

दूसरा ईरान दौरा

मुनीर का यह ईरान दौरा कुछ ही समय में उनका दूसरा ईरान दौरा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले पाकिस्तानी आर्मी चीफ अप्रैल में ईरान गए थे।

Also Read
View All
‘हम कभी भी शुरुआती स्थिति में वापस नहीं जाएंगे’, अमेरिका से परमाणु मुद्दे पर बातचीत के लिए ईरान तैयार लेकिन शर्तें ज़रूरी

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी कंट्रोल के दावों को ईरान ने किया खारिज, कहा – ‘ज़मीनी हकीकत दावों से मेल नहीं खाती’

‘पाकिस्तान यहाँ के लोगों का है, सेना का नहीं’, खैबर पख्तूनख्वा में राज्यपाल शासन लागू होने पर इमरान खान के बेटे कासिम ने साधा निशाना

Nobel Prize 2026: कौन हैं रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड, जिन्हें मिला 2026 का अर्थशास्त्र का नोबेल?

हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब में बढ़ते हमलों को रोकने में मदद के लिए ईरान तैयार, ईरानी अधिकारी इस्माइल बघाई ने दिया प्रस्ताव