विदेश

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री की फिसली जुबान, महिला सांसदों के लिए कह दी अपमानजनक बात

Khawaja Asif's Controversial Statement: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की जुबान हाल ही में फिसला गई और वह कुछ ऐसा बोल गए जिसके लिए अब उनकी खिंचाई हो रही है।
1 minute read
• •
Updated: 27 Jul 2023, 12:08 PM IST
khawaja_asif_controversial_statement.jpg
Khawaja Asif's controversial statement

पाकिस्तान (Pakistan) के रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ (Khwaja Muhammad Asif) अक्सर ही अपनी जुबान की वजह से चर्चा में रहते है। आसिफ अक्सर ही बयानबाजी में लगे रहते है और कई बार कुछ ऐसा भी बोल जाते है जो उन्हें नहीं बोलना चाहिए। हाल ही में कुछ ऐसा ही मामला देखने को मिला जब पाकिस्तान की संसद में आसिफ की जुबान फिसल गई। आसिफ ने संसद में महिला सांसदों के खिलाफ अपमानजनक बातें कही।


क्या कहा आसिफ ने?

मंगलवार को नेशनल असेंबली के दौरान आसिफ ने कुछ ऐसा कह दिया जो शायद ही किसी ने सोचा होगा। अपने संबोधन के दौरान आसिफ ने पीटीआई पार्टी की महिला सांसदों की तरफ इशारा करते हुए उन्हें इमरान के अवशेष और खंडहर बताया। आसिफ ने पीटीआई की महिला सांसदों को कचरा भी बताया जिसकी सफाई करने की ज़रुरत है।


आसिफ की हो रही खिंचाई

आसिफ के पीटीआई की महिला सांसदों के खिलाफ विवादित टिप्पणी देने के विरोध में उनकी चौतरफा आलोचना हो रही है। पीटीआई महिला सांसदों ने आसिफ के बयान के बाद सदन में हंगामा कर दिया। साथ ही आसिफ से माफी की भी मांग की रही है। आसिफ की इस विवादित टिप्पणी की वजह से सिर्फ पाकिस्तान में ही नहीं, दुनिया में और कई जगह के नेता भी उनके महिलाओं के खिलाफ दिए गए अपमानजनाक बयान की आलोचना कर है।

यह भी पढ़ें- स्पेसएक्स का ग्रैंड प्रोजेक्ट: प्लान में बदलाव, अब कल लॉन्च करेगा दुनिया का सबसे बड़ा प्राइवेट कम्युनिकेशन्स सैटेलाइट

Published on: