विदेश

PAK इंटेलिजेंस ने माना देश में मदरसों के हैं आतंकी संगठनों से संबंध, सिंध प्रांत में ही ऐसे 93 संस्थान

सिंध प्रान्त के मुख्यमंत्री ने गृह मंत्रालय को 93 मदरसों पर नजर रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां सहन नहीं की जा सकती।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Oct 2016, 2:52 PM IST
Feature image

पाकिस्तान के सिंध प्रान्त के 93 मदरसों का संबंध आतंकवादियों या प्रतिबंधित संगठनों से है। गुप्तचर एजेन्सियों को इन मदरसों से आतंकवादियों या प्रतिबंधित संगठनों से संबंध तथा इनकी गतिविधियों के बारे में विश्वसनीय सूचनाएं मिली हैं।

कराची में मुख्यमंत्री निवास पर मंगलवार को कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के लिए आयोजित विशेष बैठक में मदरसों के साथ आतंकवादियों या प्रतिबंधित संगठनों से संबंध के बारे में जानकारी दी गई।

बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने की जिसमें पाकिस्तान रेंजर्स के महानिदेशक बिलाल अकबर तथा गुप्तचर एजेन्सियों के प्रमुख शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने आतंकवादियों के साथ संबंध रखने वाले मदरसों के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां सहन नहीं की जा सकती और धर्म के नाम पर निर्दोष लोगों का खून बहाने की किसी को इजाजत नहीं दी जा सकती। मुख्यमंत्री ने गृह मंत्रालय को 93 मदरसों पर नजर रखने का निर्देश दिया।

Published on: