Israel-Hamas War: इज़रायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध की वजह से मरने वाले फिलिस्तीनियों की संख्या बढ़ती जा रही है।
इज़रायल (Israel) और फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास (Hamas) के बीच 7 अक्टूबर से जो युद्ध चल रहा है वो अभी भी जारी है। हमास के इज़रायल पर रॉकेट अटैक और घुसपैठ हमलों में करीब 1,200 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी और हमास ने 200 से ज़्यादा लोगों को बंधक बना लिया था। ऐसे में इज़रायल ने हमास से बदला लेते हुए गाज़ा (Gaza) और आसपास के फिलिस्तीनी इलाकों पर भीषण जवाबी हमले शुरू कर दिए। हालांकि 24 नवंबर से युद्ध पर पहले 4 दिन के लिए, फिर 2 दिन और फिर 1 दिन यानी कि एक हफ्ते का विराम ज़रूर लगा और उस दौरान सीज़फायर का पालन भी किया गया पर एक हफ्ते के बाद उसे आगे नहीं बढ़ाया जा सका। इज़रायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) भी आगे युद्ध विराम के प्रस्ताव को ठुकरा चुके हैं। इज़रायली सेना के गाज़ा और आसपास के इलाकों में हमले अभी भी जारी हैं। हमास के खिलाफ जंग में इज़रायल के 225 से ज़्यादा सैनिक मारे जा चुके हैं पर इस युद्ध में फिलिस्तीनियों की मौत की संख्या भी बढ़ती ही जा रही है।
मरने वाले फिलिस्तीनियों का आंकड़ा हुआ 29 हजार पार
इज़रायली हमलों की वजह से अब तक मरने वाले फिलिस्तीनियों का आंकड़ा 29 हज़ार पार कर चुका है। मरने वाले फिलिस्तीनियों में 28,775 फिलिस्तीनी गाज़ा से हैं और 395 फिलिस्तीनी वेस्ट बैंक (West Bank) से।
घायलों की संख्या 73 हज़ार पार
इस युद्ध की वजह से अब तक गाज़ा में 68,552 लोग घायल हो चुके हैं। वहीं वेस्ट बैंक में अब तक 4,450 लोग घायल हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें- अमेरिका में गन वॉयलेंस का कहर बरकरार, गोली लगने से 2 पुलिसकर्मियों और 1 फायर फाइटर की मौत