विदेश

INDIA-CHINA VIOLENT : प्रधानमंत्री मोदी का चीन को जवाब- जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा

कहा, भारत शांति चाहता है, लेकिन अपनी रक्षा के लिए देश हरसंभव कदम उठाएगा-भारत-चीन बॉर्डर पर गलवान में हिंसक झड़प (Violent clashes in Galvan on Indo-China border)
less than 1 minute read
• •
Jun 17, 2020
INDIA-CHINA  VIOLENT :  प्रधानमंत्री मोदी का चीन को जवाब- जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा
जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा : प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली. चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में भारतीय सेना के 20 जवानों की शहादत के बाद बुधवार को पहली बार प्रधानमंत्री का बयान आया। उन्होंने चीन को चेतावनी देते हुए कहा, जब भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की बात आएगी तो वह ऐसी किसी हरकत को बर्दाश्त नहीं करेगा। उनका यह बयान कोरोनावायरस महामारी से निपटने को लेकर मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान आया। उन्होंने सबसे पहले शहीदों की याद में 2 मिनट का मौन रखने का आग्रह भी किया।

प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि भारत शांति चाहता है, लेकिन अपनी रक्षा के लिए वह हरसंभव कदम उठाएगा। मोदी ने कहा, मैं देश को आश्वस्त करना चाहूंगा कि हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। हमारे लिए देश की एकता और संप्रभुता अहम है। भारत शांति चाहता है, लेकिन अगर उकसाया गया तो भारत माकूल जवाब देने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि बलिदान और साहस भारत की विशेषता है। गौरतलब है कि पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में सोमवार रात चीनी सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे।

Updated on:
17 Jun 2020 05:31 pm
Published on:
17 Jun 2020 05:31 pm
Also Read
View All
‘हम कभी भी शुरुआती स्थिति में वापस नहीं जाएंगे’, अमेरिका से परमाणु मुद्दे पर बातचीत के लिए ईरान तैयार लेकिन शर्तें ज़रूरी

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी कंट्रोल के दावों को ईरान ने किया खारिज, कहा – ‘ज़मीनी हकीकत दावों से मेल नहीं खाती’

‘पाकिस्तान यहाँ के लोगों का है, सेना का नहीं’, खैबर पख्तूनख्वा में राज्यपाल शासन लागू होने पर इमरान खान के बेटे कासिम ने साधा निशाना

Nobel Prize 2026: कौन हैं रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड, जिन्हें मिला 2026 का अर्थशास्त्र का नोबेल?

हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब में बढ़ते हमलों को रोकने में मदद के लिए ईरान तैयार, ईरानी अधिकारी इस्माइल बघाई ने दिया प्रस्ताव