विदेश

राष्ट्रपति जेलेंस्की से PM मोदी ने की बात, बातचीत के जरिए रूस-यूक्रेन जंग का हल निकालने को कहा

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार शाम यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से भी फोन पर बात किया।
2 min read
• •
Updated: 20 Mar 2024, 9:02 PM IST
 PM Modi spoke to President Zelensky, asked to find a solution to the Russia-Ukraine war through dialogue

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति के रूप में पुनः निर्वाचित होने के बाद व्लादिमीर पुतिन से फोन के जरिए बातचीत कर बधाई दी। इस दौरान दोनों नेताओं ने रूस-यूक्रेन के बीच लड़ाई पर चर्चा की। ठीक इसके बाद पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से भी फोन पर बात किया।

पीएम मोदी ने रूस-यूक्रेन के बीच जारी जंग को लेकर पुतिन से बातचीत में भारत का रुख दोहराते हुए कहा था कि कूटनीति और बातचीत के जरिए मसले का हल निकाला जाना चाहिए। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से भी पीएम मोदी ने बातचीत के जरिए जंग का हल निकालने को कहा।

भारत हमेशा मानवीय सहायता जारी रखेगा

पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से बातचीत के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''यूक्रेनी राष्ट्रपति से भारत-यूक्रेन साझेदारी को मजबूत करने पर अच्छी बातचीत हुई। शांति के सभी प्रयासों और चल रहे संघर्ष को शीघ्र समाप्त करने के लिए भारत के निरंतर समर्थन से भी उन्हें अवगत कराया। भारत हमेशा मानवीय सहायता जारी रखेगा।''

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से PM मोदी ने की बात

इससे पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत के बाद पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था, ''राष्ट्रपति पुतिन से बात की और उन्हें रूसी संघ के राष्ट्रपति के रूप में फिर से चुने जाने पर बधाई दी। हम आने वाले वर्षों में भारत-रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी को और गहरा और विस्तारित करने के लिए मिलकर काम करने पर सहमत हुए। वहीं व्लादिमीर पुतिन ने नरेंद्र मोदी को भारत में आगामी संसदीय चुनावों के सफल आयोजन की भी शुभकामनाएं दीं।''

बता दें कि व्लादिमीर पुतिन लगभग 88 प्रतिशत वोट प्राप्त कर फिर से रूस के राष्ट्रपति चुनाव जीते हैं। इस जीत के साथ पुतिन लगातार 5वीं बार रूस के राष्ट्रपति बनेंगे। वहीं रूस-यूक्रेन जंग को फरवरी 2024 में 2 साल पूरे हो गए हैं।

Updated on:
20 Mar 2024, 9:02 PM IST
Published on: