विदेश

आरएसएफ ने सूडान में फिर मचाया आतंक, 31 लोगों को उतारा मौत के घाट

Sudan Conflict: सूडान में पैरामिलिट्री आरएसएफ का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर आरएसएफ ने निर्दोष लोगों पर हमला करते हुए उनका खून बहाया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Apr 2025, 2:17 PM IST
RSF fighters in Sudan
RSF fighters in Sudan

सूडान (Sudan) में सेना और पैरामिलिट्री रैपिड सपोर्ट फोर्सेज़ – आरएसएफ (RSF) के बीच 15 अप्रैल, 2023 को शुरू हुई जंग अभी भी खत्म नहीं हुई है। दोनों पक्ष, समय-समय पर एक-दूसरे पर हमला करने से नहीं पीछे रहते। आरएसएफ तो निर्दोष लोगों का खून बचाने से भी कतराता। दोनों पक्षों की खूनी जंग में हज़ारों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, लाखों लोग बेघर हो गए और बड़ी संख्या में लोग अभी भी मुश्किल हालात में जी रहे हैं। सूडान में चल रही हिंसा की वजह से करोड़ों लोगों को खाने के संकट का भी सामने करना पड़ रहा है। आरएसएफ का आतंक अभी भी जारी है और एक बार फिर आएएसएफ के लड़ाकों ने रविवार को निर्दोष लोगों पर हमला किया। यह मामला ओमडुरमैन (Omdurman) शहर का है।

31 लोगों की मौत

जानकारी के अनुसार ओमडुरमैन शहर में आरएसएफ के लड़ाकों ने रविवार को अल-सल्हा इलाके में ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। अचानक हुए इस हमले से चीखपुकार मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। आरएसएफ के इस हमले में 31 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

कई लोग घायल

आरएसएफ के इस हमले में कई लोग घायल भी हो गए। घायलों को इलाज के लिए नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

अल-सल्हा इलाके पर आरएसएफ का कब्ज़ा

गौरतलब है कि ओमडुरमैन शहर के अल-सल्हा इलाके पर आरएसएफ का कब्ज़ा है। ऐसे में सूडान की सेना और आरएसएफ के बीच अक्सर ही अल-सल्हा इलाके में मुठभेड़ होती रहती है, जिसमें दोनों पक्ष के लोगों की ही जान जाती है।


यह भी पढ़ें- India vs Pakistan: किसकी सेना ज़्यादा ताकतवर? अगर हुआ युद्ध तो किसका पलड़ा रहेगा भारी?



Updated on:
28 Apr 2025, 2:17 PM IST
Published on: