30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

India vs Pakistan: किसकी सेना ज़्यादा ताकतवर? अगर हुआ युद्ध तो किसका पलड़ा रहेगा भारी?

India vs. Pakistan: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। इस बात के भी कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों देशों में युद्ध छिड़ सकता है। आइए नज़र डालते हैं कि दोनों देशों की सेना में किसकी सेना ज़्यादा ताकतवर है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 26 Apr 2025, 3:04 PM IST

India vs. Pakistan: Whose army is stronger?

India vs. Pakistan: Whose army is stronger?

पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terrorist Attack) के बाद भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। इस्लामिक आतंकियों के धर्म के आधार पर हमले में 26 निर्दोष लोग मारे गए और 20 घायल हो गए। द रेसिस्टेन्स फ्रंट (The Resistance Front – TRF) नाम के आतंकी संगठन ने इस आतंकी हमले को अंजाम दिया था, जिसका कनेक्शन लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) के साथ है। ऐसे में भारत ने पाकिस्तान को इस आतंकी हमले के लिए ज़िम्मेदार ठहराया है। वहीं पाकिस्तान ने इस आतंकी हमले में हाथ होने से पल्ला झाड़ लिया है। भारत ने इस आतंकी हमले के बाद सिंधु जल समझौता रद्द कर दिया और साथ ही पाकिस्तानियों के लिए वीज़ा पर भी रोक लगा दी है। इतना ही नहीं, जो पाकिस्तानी फिलहाल भारत में हैं, उन्हें देश छोड़ने का आदेश दे दिया है और भारतीयों को पाकिस्तान से जल्द से जल्द लौटने का निर्देश दिया है। पाकिस्तान ने भी शिमला समझौता रद्द करने का फैसला लिया है और साथ ही भारत से हर तरह के व्यापार पर भी रोक लगा दी है।

बॉर्डर पर बढ़ रहा तनाव, क्या होगा युद्ध?

भारत और पाकिस्तान के बीच LOC पर भी तनाव बढ़ रहा है। पाकिस्तान की तरफ से सीज़फायर का उल्लंघन किया जा रहा है, जिसका जवाब भारतीय सेना भी दे रही है। पाकिस्तान को पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही इस बात का डर सता रहा है कि भारत कभी भी पीओके (PoK) पर हमला कर सकता है। इसी वजह से पाकिस्तान की आर्मी, एयरफोर्स और नेवी भी अलर्ट मोड पर है और साथ ही सरफेस-टू-सरफेस मिसाइल की भी टेस्टिंग की जा रही है। भारत ने भी कुछ मिसाइलों की सफल टेस्टिंग की है और आईएनएस विक्रांत (INS Vikrant) को भी अरब सागर में तैनात कर दिया है। भारतीय सेना भी पूरी तरह से तैयार है। भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध (India-Pakistan War) होगा या नहीं, फिलहाल इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। लेकिन जिस तरह से दोनों देशों के बीच तनातनी बढ़ रही है, वो युद्ध की ओर ही इशारा कर रही है।

यह भी पढ़ें-बिलावल भुट्टो की गीदड़भभकी, “सिंधु नदी में या तो पाकिस्तान का पानी बहेगा या भारत का खून”

भारत या पाकिस्तान, किसकी सेना ज़्यादा ताकतवर?

भारत (हिन्दुस्तान) और पाकिस्तान के बीच युद्ध की आशंका के बीच मन में यह सवाल आना भी स्वाभाविक है कि दोनों देशों में से किसकी सेना ज़्यादा ताकतवर है? आइए नज़र डालते हैं।

◙ ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट - भारत के पास 264 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट्स हैं और पाकिस्तान के पास 60।

◙ फाइटर जेट्स - भारत के पास 606 फाइटर जेट्स हैं और पाकिस्तान के पास 387।

◙ कुल एयरक्राफ्ट्स - भारत के पास कुल 2,296 एयरक्राफ्ट्स हैं और पाकिस्तान के पास 1,434।

◙ अटैक हेलीकॉप्टर्स - भारत के पास 40 अटैक हेलीकॉप्टर्स हैं और पाकिस्तान के पास 57।

◙ कुल हेलीकॉप्टर्स - भारत के पास 869 हेलीकॉप्टर्स हैं और पाकिस्तान के पास 352।

◙ एयरक्राफ्ट कैरियर्स - भारत के पास 2 एयरक्राफ्ट कैरियर्स हैं और पाकिस्तान के पास शून्य।

◙ पंडुप्पियाँ - भारत के पास 18 पंडुप्पियाँ हैं और पाकिस्तान के पास 8।

◙ नेवी फ्लीट्स - भारत के पास 294 नेवी फ्लीट्स हैं और पाकिस्तान के पास 114।

◙ मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम्स - भारत के पास 702 मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम्स हैं और पाकिस्तान के पास 602।

◙ तोपें - भारत के पास 3,243 तोपें हैं और पाकिस्तान के पास 3,238।

◙ टैंकर्स - भारत के पास 4,614 टैंकर्स हैं और पाकिस्तान के पास 3,742।

◙ बैलिस्टिक मिसाइलें - भारत के पास 66 बैलिस्टिक मिसाइलें हैं और पाकिस्तान के पास 90।

◙ न्यूक्लियर बम - भारत के पास 172 न्यूक्लिर बम हैं और पाकिस्तान के पास 170।

◙ रिज़र्व फोर्सेज़ - भारत के पास 11,55,000 रिज़र्व फोर्सेज़ हैं और पाकिस्तान के पास 5,50,000।

◙ एक्टिव फोर्सेज़ - भारत के पास 14,55,550 एक्टिव फोर्सेज़ हैं और पाकिस्तान के पास 6,54,000।


यह भी पढ़ें- भारत के मोस्ट वॉन्टेड दुश्मन हाफिज़ सईद का पहलगाम आतंकी हमले से कनेक्शन आया सामने

#PahalgamAttackमें अब तक