विदेश

रूस ने फिर किया यूक्रेन के ड्रोन अटैक को नाकाम, मॉस्को में मार गिराए 2 ड्रोन्स

Russia-Ukraine War: लंबे समय से चल रहे रूस-यूक्रेन युद्ध में भले ही यूक्रेन की सेना अभी भी डटी हुई है और रूस की सेना का डटकर सामना कर रही है, पर रूस की सेना लगातार हमले करने के साथ ही यूक्रेन के हमलों को भी नाकाम कर रही है। एक बार फिर रूस को ऐसा करने में कामयाबी मिली है।
2 min read
Aug 22, 2023
ukrainian_drones_downed_by_russia.jpg
Shot down Drone

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच चल रहे युद्ध के बारे में शुरू में शायद ही किसी ने सोचा होगा कि यह कुछ दिन से ज़्यादा चलेगा। पर 24 फरवरी, 2022 को शुरू हुए इस युद्ध को चलते हुए 18 महीने पूरे होने वाले हैं और अभी भी यह युद्ध जारी है। इस भीषण युद्ध की वजह से यूक्रेन को अब तक जान-माल का भारी नुकसान उठाना पड़ा है। साथ ही यूक्रेन के कई शहरों में भारी तबाही मच चुकी है। पर इन सब मुश्किलों के बावजूद यूक्रेन की सेना लगातार मिल रहे इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से युद्ध में लगातार रूस की सेना का डटकर सामना कर रही है। हालांकि यूक्रेन की सेना डटकर रूस की सेना का सामना ज़रूर कर रही है, पर फिर भी रूस की तरफ से न सिर्फ ज़्यादा हमले किए जा रहे हैं, बल्कि यूक्रेन के हमलों को रोका भी जा रहा है। आज एक बार फिर रूस को ऐसा करने में कामयाबी मिली है।


मार गिराए यूक्रेन के दो ड्रोन्स

रूस ने एक बार फिर यूक्रेन के ड्रोन अटैक को नाकाम करते हुए यूक्रेनी आर्मी के दो अटैक ड्रोन्स को मार गिराया है। दोनों अटैक ड्रोन्स को रूस की राजधानी मॉस्को (Moscow) में रूस के एयर डिफेंस की तरफ से मार गिराया गया है। इस बात की जानकारी मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन (Sergei Sobyanin) ने अपने टेलीग्राम चैनल पर दी।

कुछ समय के लिए उड़ानें हुई प्रभावित

सोबयानिन ने इस पूरे मामले के बारे में डिटेल में जानकारी नहीं दी। पर लोकल न्यूज़ एजेंसी के अनुसार इस पूरे घटनाक्रम की वजह से मॉस्को के 3 एयरपोर्ट्स पर सुबह कुछ समय के लिए उड़ानें ज़रूर प्रभावित हुई।


मॉस्को को लगातार किया जा रहा है टारगेट

यूक्रेन की तरफ से मॉस्को को लगातार टारगेट किया जा रहा है। पिछले करीब दो महीने में यूक्रेन की तरफ से मॉस्को पर कई बार ड्रोन अटैक की कोशिश की है। हालांकि इनमें से ज़्यादातर ड्रोन अटैक्स को रोकने में रूस के एयर डिफेंस को कामयाबी मिली है।

यह भी पढ़ें- रूस में बगावत के बाद येवगेनी प्रिगोझिन का वीडियो आया सामने, जानिए कहाँ है वैगनर चीफ

Published on:
22 Aug 2023 01:20 pm