
रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) 24 फरवरी 2022 से जारी है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर रूसी सेना ने यूक्रेन पर हमला कर दिया था! काफी कोशिशों के बावजूद अब तक युद्ध खत्म नहीं हुआ और फिलहाल ऐसा होने के आसार नज़र नहीं आ रहे हैं! दोनों देश एक-दूसरे पर हमले कर रहे हैं, लेकिन रूसी सेना लगातार हमले कर रही हैं। देर रात रूसी सेना ने एक बार फिर यूक्रेन को दहलाया!
रूसी सेना ने देर रात एक बार फिर यूक्रेन पर ड्रोन्स और मिसाइलों से हमला किया, जिसकी जानकारी यूक्रेनी अधिकारियों ने दी! इन हमलों में 8 लोगों की मौत हो गई! यूक्रेन के खारकीव इलाके में एक कृषि कंपनी पर क्रूज़ मिसाइल गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई! वहीँ कीव में बैलिस्टिक मिसाइल हमलों में 2 लोगों ने अपनी जान गंवा दी! इन हमलों से तीन जिलों में नुकसान हुआ और आग लग गई। रूसी हमलों की वजह से कीव में 9 घरों, एक पोस्ट ऑफिस, गोदामों और दर्जनों कारों को भी नुकसान पहुंचा। एक क्लिनिक को भी इस हमले से नुकसान हुआ! ओडेसा में रूसी हमले की वजह से एक शॉपिंग मॉल, कई घरों और अन्य सुविधाओं को भी नुकसान पहुंचा।
रूस के हमलों की वजह से यूक्रेन में 22 लोग घायल हुए! खारकीव में रूसी हमले के चलते 12 लोग घायल हो गए! कीव में हमले की वजह से 8 अन्य घायल हो गए! वहीँ ओडेसा में भी 2 लोग रूसी हमले की वजह से घायल हुए! घायलों को नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।
यूक्रेनी एयरफोर्स ने जानकारी दी कि उसने रात भर रूसी हमलों का सामना किया। इस दौरान कई ड्रोन्स और कुछ मिसाइलों को मार गिराया गया, लेकिन कुछ क्रूज़ और बैलिस्टिक मिसाइलों ने खारकीव, कीव और ओडेसा में नुकसान पहुंचाया।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रूस ने हाल के महीनों में यूक्रेन के खिलाफ हवाई हमले बढ़ा दिए हैं! रूसी सेना ने ज़्यादा तेज़ रफ्तार वाले और मुश्किल से रोके जा सकने वाले ड्रोन्स यूक्रेन के खिलाफ तैनात किए हैं! रूस ने बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल भी बढ़ा दिया है! वहीँ यूक्रेन के पास इन बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराने के लिए इंटरसेप्टर की कमी देखने को मिल रही है।