Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध अभी भी जारी है। देर रात रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर हमला किया और निशाना बनाया यूक्रेन के पावर इंफ्रास्ट्रक्चर को।
रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच 24 फरवरी, 2022 को शुरू हुआ युद्ध 2 साल से भी ज़्यादा समय से जारी है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर रूस की सेना ने यूक्रेन के खिलाफ जंग छेड़ दी थी क्योंकि पुतिन का इरादा यूक्रेन पर कब्ज़ा करना था। हालांकि अभी तक पुतिन को अपने इरादे में कामयाबी नहीं मिली है। रूस ने यूक्रेन के छोटे से हिस्से पर तो कब्ज़ा किया है, पर पूरी तरह नहीं। हालांकि इस युद्ध की वजह से यूक्रेन में जान-माल के नुकसान के साथ ही कई शहरों में भारी तबाही भी मच चुकी है। पर इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से यूक्रेन की सेना भी डटकर रूस की सेना का सामना कर रही है और अपने देश के कई हिस्सों से उनके कब्ज़े को हटा भी चुकी है। इससे रूस की सेना को भी काफी नुकसान हुआ है। लेकिन रूस समय-समय पर यूक्रेन पर हमले कर रहा है और ऐसा ही देर रात भी किया।
रूस ने बनाया यूक्रेन के पावर इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना
रूस ने देर रात यूक्रेन पर फिर हमला किया और एक बार फिर यूक्रेन के पावर इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया। यूक्रेन की एनर्जी मिनिस्ट्री ने इस बारे में जानकारी दी। इस युद्ध के दौरान रूस ने कई बार यूक्रेन के पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले किए हैं। जानकारी के अनुसार रूस ने यूक्रेन के ज़पोरिज़िया (Zaporizhzhia) और ल्वीव (Lviv) में पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले किए। इससे पावर ऑपरेटर इक्विपमेंट को नुकसान भी पहुंचा।