विदेश

रुसी आर्मी ने यूक्रेनी अटैक का दिया जवाब, मॉस्को में मार गिराए 2 ड्रोन्स

Russia-Ukraine War: लंबे समय से चल रहे रूस-यूक्रेन युद्ध में अब तक कई मोड़ आ चुके हैं। जहाँ पहले सिर्फ रूस ही यूक्रेन पर हमले कर रहा था, अब यूक्रेन भी धीरे-धीरे रूस पर हमले कर रहा है। हाल ही में रूस की तरफ से यूक्रेनी अटैक के बारे में एक जानकारी दी गई है।
2 min read
Jul 24, 2023
russia_downs_ukrainian_drone.jpg
Downed Ukrainian Drone

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच 24 फरवरी, 2022 से चल रहे युद्ध को आज 17 महीने पूरे हो गए हैं। इतने लंबे समय से चल रहे युद्ध की वजह से यूक्रेन को अब तक जान-माल का भारी नुकसान उठाना पड़ा है। साथ ही यूक्रेन के कई शहर भी तबाह हो चुके हैं। पर इन सब मुश्किलों के बावजूद यूक्रेनी आर्मी इस युद्ध में लगातार रुसी आर्मी का डटकर सामना कर रही है। लगातार मिल रहे इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से यूक्रेनी आर्मी का हौसला बना हुआ है। इसी वजह से इस युद्ध में रुसी आर्मी को भी अब तक काफी नुकसान हो चुका है। पहले यूक्रेन सिर्फ डिफेंसिव स्ट्रेटेजी से लड़ रहा था, पर अब यूक्रेन ने काउंटरऑफेंसिव एक्शन भी शुरू कर दिया है। ऐसे में रुसी आर्मी को अब यूक्रेनी आर्मी के हमलों को रोकना भी एक चुनौती रहेगी। हाल ही में रूस की तरफ से यूक्रेनी अटैक के बारे में एक बड़ा दावा किया गया है।


रूस ने मार गिराए दो यूक्रेनी ड्रोन्स

रूस ने जानकारी देते हुए बताया कि यूक्रेन ने देर रात उन पर ड्रोन अटैक किया। रूस के अनुसार यूक्रेनी ड्रोन्स ने देर रात मॉस्को में दो नॉन-रेजिडेंशियल बिल्डिंग्स और क्रीमिया में हथियारों के एक गोदाम पर अटैक किया। रूस ने इस बात की भी जानकारी दी कि उन्होंने दो यूक्रेनी ड्रोन्स को देर रात मॉस्को में मार गिराया।


यह भी पढ़ें- सूडान में एयरपोर्ट पर प्लेन हुआ क्रैश, 9 लोगों की मौत

डिफेंस मिनिस्ट्री के पास गिरा एक ड्रोन


रूस की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि उन्होंने जिन दो ड्रोन्स को मार गिराया उनमें से एक मॉस्को में स्थित रूस की डिफेंस मिनिस्ट्री के पास गिरा। दूसरा ड्रोन एक ऑफिस बिल्डिंग से जा टकराया।

नहीं गई किसी की भी जान

रूस की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि यूक्रेन के इस ड्रोन अटैक में किसी की भी जान नहीं गई। हालांकि ऑफिस बिल्डिंग से टकराने की वजह से बिल्डिंग को कुछ नुकसान ज़रूर हुआ, पर कोई भी हताहत नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें- कंगाल पाकिस्तान के इस्लामाबाद एयरपोर्ट की लगेगी बोली, 15 साल के लिए होगा आउटसोर्स

Published on:
24 Jul 2023 12:31 pm