विदेश

रूस के पूर्व वर्ल्ड चैंपियंस समेत कुल 67 लोगों की अमेरिका में विमान हादसे में मौत

US Plane Crash: अमेरिका में बुधवार की रात को हुए सेना के हेलीकॉप्टर और प्लेन की टक्कर और फिर इसके बाद हुए प्लेन-हेलीकॉप्टर क्रैश के चलते 67 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार विमान में रूस के पूर्व वर्ल्ड चैंपियंस भी थे।
2 min read
• •
Updated: 31 Jan 2025, 11:05 AM IST
Yevgenia Shishkova and Vadim Naumov
Yevgenia Shishkova and Vadim Naumov

अमेरिका (United States Of America) में बुधवार की रात को एक भीषण हादसा हो गया। राजधानी वाशिंगटन डी.सी. (Washington D.C.) में यात्रियों से भरे एक विमान की सेना के ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर से टक्कर हो गई। इस टक्कर के बाद विमान पोटोमैक नदी में क्रैश हो गया। हादसे के समय विमान में 64 लोग मौजूद थे, जिनमें 60 यात्री और 4 क्रू मेंबर्स थे। इस हादसे में विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई है। वहीं हेलीकॉप्टर में सवाल तीन क्रू मेंबर्स की भी हेलीकॉप्टर के क्रैश होने से मौत हो गई है। कुल 67 लोगों ने इस भीषण हादसे में अपनी जान गंवा दी।

रूस के पूर्व वर्ल्ड चैंपियंस भी थे प्लेन में मौजूद

वाशिंगटन डी.सी. में हुए इस प्लेन क्रैश में रूस के पूर्व वर्ल्ड चैंपियंस भी मौजूद थे। हम बात कर रहे हैं पूर्व फिगर स्केटिंग कपल येवगेनिया शिश्कोवा (Yevgenia Shishkova) और वादिम नौमोव (Vadim Naumov) भी थे। येवगेनिया और वादिम 1998 से अमेरिका में ही रह रहे थे, जहाँ दोनों यंग स्केटर्स को ट्रेनिंग देते थे। दोनों की इस हादसे में मौत हो गई है।

बेटे ने भी गंवाई जान

अमेरिका में हादसे का शिकार हुए इस विमान में शिश्कोवा और नौमोव का बेटा मैक्सिम नौमोव (Maxim Naumov) के भी मौजूद होने की बात बताई जा रही है। ऐसे में मैक्सिम भी इस प्लेन क्रैश में मारा गया है।

ट्रंप ने किया शोक व्यक्त

इस हादसे पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई। ट्रंप को हेलीकॉप्टर और प्लेन की टक्कर और फिर हेलीकॉप्टर-प्लेन क्रैश के तुरंत बाद ही इस हादसे की जानकारी दी गई, जिसके बाद उन्होंने इस हादसे में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें- साउथ सूडान में विमान क्रैश, भारतीय नागरिक समेत 20 लोगों की मौत





Updated on:
31 Jan 2025, 11:05 AM IST
Published on: