नया साल शुरू हो चुका है और साथ ही दुनियाभर में कुछ बड़ी घटनाओं ने लोगों को चौंकाया भी है। अभी 2025 का पहले महीना ही चल रहा है और भविष्य में क्या होने वाला है, इस बारे में कोई, कुछ नहीं कह सकता। लेकिन इस दुनिया में कुछ ऐसे भी लोग हुए हैं जिन्होंने भविष्य की घटनाओं के बारे में सटीक भविष्यवाणियाँ की हैं। इन लोगों में नास्त्रेदमस (Nostradamus) का नाम भी शामिल है, जिन्हें सबसे मशहूर भविष्यवक्ता भी माना जाता है। नास्त्रेदमस की अब तक कई भविष्यवाणियाँ सही साबित हुई हैं। इनमें से ज़्यादातर भविष्यवाणियाँ भयानक घटनाओं से जुड़ी हुई ही रही हैं। इसी वजह से कई लोग नास्त्रेदमस को ‘कयामत का भविष्यवक्ता’ भी कहते हैं। 2025 के लिए भी नास्त्रेदमस ने एक डरावनी भविष्यवाणी की थी, जिसकी अब काफी चर्चा हो रही है।