14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sunita Williams की होगी धरती पर वापसी, Donald Trump ने Elon Musk को सौंपी अंतरिक्ष से वापस लाने की ज़िम्मेदारी

अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स की जल्द ही धरती पर वापसी हो सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसकी ज़िम्मेदारी एलन मस्क को सौंपी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 29 Jan 2025, 12:24 PM IST

Sunita Williams and Butch Wilmore

Sunita Williams and Butch Wilmore in space

भारतीय मूल की अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) अभी भी अंतरिक्ष में फंसी हुई हैं। सुनीता के साथ बुच विल्मोर (Butch Wilmore) भी इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर ही है। सुनीता और बुच को 5 जून, 2023 को एक साथ स्पेस मिशन पर भेजा गया था और तभी से दोनों स्पेस में हैं। अभी तक दोनों को अंतरिक्ष से वापस धरती पर नहीं लाया जा सका है। नासा (NASA) ने ऐसा करने की कोशिशें भी हैं, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। दोनों के साथ निक हेग (Nick Hague) और डॉन पेटिट (Don Pettit) भी इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर हैं। हालांकि ये दोनों सुनीता और बुच के साथ अंतरिक्ष में नहीं गए थे। हालांकि अब लगता है कि जल्द ही सुनीता और बुच को धरती पर वापस लाया जाएगा।

ट्रंप ने दी मस्क को ज़िम्मेदारी

अमेरिका (United States Of America) के राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालते ही डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) एक्शन मोड में हैं। 20 जनवरी को शपथ लेने के बाद से अब तक ट्रंप कई बड़े फैसले ले चुके हैं। अब ट्रंप ने एक और फैसला लिया है। ट्रंप ने सुनीता को वापस धरती पर लाने की ठान ली है। ट्रंप ने इसकी ज़िम्मेदारी एलन मस्क (Elon Musk) को सौंपी है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा, "मैंने एलन मस्क और स्पेसएक्स से उन दो बहादुर अंतरिक्ष यात्रियों को धरती पर वापस लाने के लिए कहा है जिन्हें बाइडन प्रशासन ने अंतरिक्ष में छोड़ दिया। वो दोनों कई महीनों से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर इंतज़ार कर रहे हैं। एलन जल्द ही दोनों को धरती पर वापस लाने के काम पर लग जाएंगे। उम्मीद है कि सभी सुरक्षित होंगे। गुड लक, एलन।"

मस्क ने भी ट्रंप की दी हुई इस ज़िम्मेदारी को स्वीकार कर लिया और इस बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दी।


यह भी पढ़ें- पीएम मोदी का आगामी अमेरिका दौरा होगा बेहद अहम, ट्रंप से ज़रूरी विषयों पर होगी मीटिंग