विदेश

रूस का यूक्रेन पर एक और मिसाइल अटैक, ओडेसा में 3 लोगों की मौत

रूस-यूक्रेन युद्ध को 2 साल से ज़्यादा समय हो चुका है। इस दौरान रूस ने यूक्रेन पर कई हमले किए हैं और यह सिलसिला अभी भी थमा नहीं है। बुधवार को जल्द सुबह एक बार फिर रूस ने यूक्रेन पर मिसाइल अटैक किया है।
2 min read
Russian missile strike in Odesa
Russian missile strike in Odesa

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच 24 फरवरी, 2022 को शुरू हुए युद्ध को 2 साल से भी ज़्यादा समय बीत चुका है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर उनकी सेना ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध की शुरुआत की थी। तब ऐसा लग रहा था कि यह युद्ध कुछ दिन में ही खत्म हो जाएगा, पर यह अभी भी जारी है। इस युद्ध की वजह से यूक्रेन में भीषण तबाही मच चुकी है। जान-माल का भी भारी नुकसान हो चुका है। हालांकि रूस की आर्मी को भी अब तक इस युद्ध में काफी नुकसान हुआ है। इतने लंबे समय से चल रहे इस युद्ध में इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से यूक्रेनी आर्मी अभी भी डटी हुई है और कई जगहों से रूस की सेना को खदेड़ भी चुकी है। जब से दोनों देशों के बीच युद्ध शुरू हुआ है, तब से अब तक रूस यूक्रेन पर कई हमले कर चुका है। अब रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर मिसाइल दागी है।

ओडेसा में मिसाइल हमला

रूस ने आज, बुधवार, 1 मई को जल्द सुबह यूक्रेन के प्रमुख पोर्ट शहर ओडेसा (Odesa) में एक बार फिर मिसाइल से हमला किया है। इस हमले के लिए रूस ने बैलिस्टिक मिसाइल का इस्तेमाल किया।

3 लोगों की मौत और 3 घायल

रूस के ओडेसा में इस मिसाइल अटैक से 3 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही 3 अन्य लोग इस हमले में घायल हो गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


सोमवार को किए हमले में हुई थी 5 लोगों की मौत

रूस ने सोमवार को भी ओडेसा में मिसाइल से हमला किया था। इस हमले में 5 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 30 लोग घायल हो गए थे।

यह भी पढ़ें- Amazon को हुआ ज़बरदस्त फायदा, साल के पहले तीन महीने में ही प्रॉफिट ट्रिपल