
होर्मुज स्ट्रेट। (File Photo)
इजराइल से बढे तनाव के बाद ईरान ने हॉर्मुज स्ट्रेट को बंद करने का ऐलान किया था। इस पर अमेरिका की सख्त प्रतिक्रिया सामने आई थी।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि डील के बाद ईरान हॉर्मुज को बंद नहीं कर सकता है। इसके साथ, उन्होंने यह भी चेतावनी दी थी कि अगर ईरान ऐसा करता है तो वह पूरे देश को समाप्त कर देंगे।
अमेरिका के बाद ओमान ने ईरान को झटका दिया है। जहां एक तरफ ईरान ने हॉर्मुज को बंद करने की बात कही है, वहीं ओमान ने पूरी दुनिया को राहत भरी खबर दी है।
ओमान ने एक बड़ा कदम उठाते हुए हॉर्मुज में सभी जहाजों के लिए अस्थायी रूट खोल दिए हैं और साफ कहा है कि इस रास्ते से गुजरने पर कोई टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा।
ओमान ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (आईएमओ) के साथ मिलकर जहाजों के लिए दो अस्थायी रूट बनाए हैं। यह रास्ते एक पुराने शिपिंग लेन के उत्तर में और दूसरा दक्षिण में स्थित हैं।
हॉर्मुज में ईरान के रास्ते पर मौजूदा ट्रैफिक सेपरेशन स्कीम फिलहाल सुरक्षित नहीं मानी जा रही, इसलिए जहाजों को इन नए रास्तों से ही निकलना होगा। ओमान का कहना है कि टकराव का खतरा बहुत ज्यादा है, इसलिए जहाजों को छोटे-छोटे ग्रुप में भेजा जाएगा।
हर जहाज को अलग-अलग संपर्क करके बताया जाएगा कि कब निकलना है और कौन सा रूट लेना है। पहले उन्हें इंटरनेशनल वाटर्स में एक वेटिंग एरिया में इंतजार करना पड़ेगा, फिर क्लीयरेंस मिलने के बाद ही आगे बढ़ सकते हैं।
ओमान ने इसे अपनी जिम्मेदारी बताया। इसके साथ ही यह भी कहा कि यह स्ट्रेट न सिर्फ उसके लिए बल्कि पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था के लिए बेहद जरूरी है।
उन्होंने अमेरिका और ईरान के बीच हालिया बातचीत का हवाला देते हुए कहा कि फ्री नेविगेशन और अंतरराष्ट्रीय कानून का सम्मान करना उनका लक्ष्य है।
जहाज मालिकों और कप्तानों को खुद रिस्क असेसमेंट करने की सलाह दी गई है। सभी जहाजों को अपना एआईएस (ऑटोमैटिक आइडेंटिफिकेशन सिस्टम) चालू रखना होगा और ओमान मैरिटाइम सिक्योरिटी सेंटर को कोई भी खतरा नजर आए तो तुरंत रिपोर्ट करना होगा।
अमेरिका-ईरान समझौते के तहत अगले 60 दिनों तक कमर्शियल जहाजों से कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। ओमान और ईरान के बीच मंगलवार से लंबे समय के लिए नेविगेशन और अन्य सुविधओं को लेकर बातचीत शुरू हो गई है। इसमें भविष्य में सर्विसेज के लिए कितना खर्च लगेगा, यह भी तय होगा।
Published on:
24 Jun 2026 03:00 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
US Israel Iran War
