विदेश

नेपाल में नदी में गिरी बस, 7 लोगों की मौत और 30 घायल

Nepal Bus Accident: नेपाल में आज एक बस एक्सीडेंट में 7 लोगों ने अपनी जान गंवा दी और 30 लोग इस हादसे में घायल हो गए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Mar 2024, 4:37 PM IST
nepal_bus_plunges_into_river.jpg
Bus plunges into river in Nepal

दुनियाभर में अक्सर ही रोड एक्सीडेंट्स के कई मामले देखने को मिलते हैं। रोड सेफ्टी को वैसे तो हर देश में बेहद ही अहम माना जाता है, पर अक्सर ही इसमें चूक होने से रोड एक्सीडेंट्स के मामले सामने आते हैं। ऐसे ही एक रोड एक्सीडेंट का मामला आज, बुधवार, 6 मार्च को नेपाल (Nepal) में देखने को मिला। जानकारी के अनुसार नेपाल के धादिंग (Dhading) जिले में आज एक भीषण बस एक्सीडेंट हो गया। बस काठमांडू (Kathmandu) जा रही थी और यात्रियों से भरी हुई थी। रास्ते में ही बस धादिंग जिले में ही एक हाईवे से त्रिशूली नदी में गिर गई।


7 लोगों की मौत

नेपाल में बस के त्रिशूली नदी में गिरने पर रेस्क्यू टीम मौके और लोगों को नदी से बाहर निकाला। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। 5 लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई जिनके शव रेस्क्यू टीम ने ही नदी से निकाले। 2 अन्य लोगों की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

30 लोग घायल

नेपाल में बस के त्रिशूली नदी में गिरने से हुए हादसे में 30 लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उनका इलाज चल रहा है।


बस ड्राइवर हुआ गिरफ्तार

पुलिस ने बस के ड्राइवर हरिराम हरिजन को गिरफ्तार कर लिया है और उससे इस मामले में पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें- जापान में जन्म-मृत्यु दर के चौंकाने वाले आंकड़े आए सामने

Published on: