विदेश

ईरान-अमेरिका के बीच जल्द हो सकती है पाकिस्तान में बातचीत, शहबाज़ शरीफ ने जताई उम्मीद

Iran-US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच जल्द ही डील हो सकती है और दोनों पक्षों ने इसकी पुष्टि की है। इसी बीच पाकिस्तान के पीएम शहबाज़ शरीफ ने दोनों देशों के बीच अगले दौर की बातचीत की मेजबानी फिर से पाकिस्तान में करने की उम्मीद जताई है।
2 min read
• •
May 24, 2026
Next round of Iran-US talks could take place in Pakistan
Next round of Iran-US talks could take place in Pakistan

अमेरिका (United States of America) और ईरान (Iran) के बीच जल्द ही डील फाइनल हो सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने इस बारे में जानकारी दी है और ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई (Esmaeil Baghaei) ने इसकी पुष्टि भी की है। ट्रंप के अनुसार दोनों देशों के बीच समझौते पर लगभग बातचीत पूरी हो चुकी है, जिसे अमेरिका, ईरान और सूची में शामिल अन्य विभिन्न देशों के बीच अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। बताया जा रहा है कि इस डील के तहत होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) को खोल दिया जाएगा और ईरान अपना संवर्धित यूरेनियम (Enriched Uranium) सरेंडर करने के लिए तैयार हो गया है। इसी बीच अब पाकिस्तान (Pakistan) के पीएम शहबाज़ शरीफ (Shehbaz Sharif) ने इस मामले में बड़ा बयान दिया है।

ईरान-अमेरिका के बीच अगले दौर की बातचीत पाकिस्तान में?

पाकिस्तानी पीएम शरीफ ने सोशल मीडिया पर लिखा, "मैं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को शांति स्थापित करने के उनके असाधारण प्रयासों के लिए और आज दिन में सऊदी अरब, कतर, तुर्की, मिस्र, यूएई, जॉर्डन और पाकिस्तान के नेताओं के साथ एक बहुत ही उपयोगी और सार्थक टेलीफ़ोन वार्ता आयोजित करने के लिए बधाई देता हूं। इस टेलीफोन वार्ता में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने किया और मैं इस पूरी प्रक्रिया के दौरान उनके अथक प्रयासों की प्रशंसा करता हूँ। इन चर्चाओं से मौजूदा क्षेत्रीय स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान करने और क्षेत्र में स्थायी शांति लाने के लिए जारी शांति प्रयासों को आगे बढ़ाने के तरीकों पर विचार-विमर्श करने का एक उपयोगी अवसर प्राप्त हुआ। पाकिस्तान पूरी निष्ठा के साथ अपने शांति प्रयासों को जारी रखेगा और हमें उम्मीद है कि हम बहुत जल्द ही शांति-वार्ता के अगले दौर की मेजबानी करेंगे।"

पाकिस्तान में ही हुई थी पहले दौर की शांति-वार्ता

आपकी जानकारी के लिए बता दिए कि ईरान और अमेरिका के बीच पहले दौर की शांति-वार्ता पाकिस्तान के इस्लामाबाद शहर में हुई थी। हालांकि इस बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकला था। उसके बाद से ही दोनों देशों के बीच सीधी बातचीत नहीं हुई है। गौरतलब है कि ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव को खत्म करने के लिए पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है।

Also Read
View All
‘हम कभी भी शुरुआती स्थिति में वापस नहीं जाएंगे’, अमेरिका से परमाणु मुद्दे पर बातचीत के लिए ईरान तैयार लेकिन शर्तें ज़रूरी

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी कंट्रोल के दावों को ईरान ने किया खारिज, कहा – ‘ज़मीनी हकीकत दावों से मेल नहीं खाती’

‘पाकिस्तान यहाँ के लोगों का है, सेना का नहीं’, खैबर पख्तूनख्वा में राज्यपाल शासन लागू होने पर इमरान खान के बेटे कासिम ने साधा निशाना

Nobel Prize 2026: कौन हैं रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड, जिन्हें मिला 2026 का अर्थशास्त्र का नोबेल?

हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब में बढ़ते हमलों को रोकने में मदद के लिए ईरान तैयार, ईरानी अधिकारी इस्माइल बघाई ने दिया प्रस्ताव