विदेश

‘होर्मुज स्ट्रेट सिर्फ दुश्मनों के लिए बंद है…’, ईरान के विदेश मंत्री ने अमेरिका और इजरायल को दिखाई आंख

Iran Strait of Hormuz: होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने साफ-साफ कहा कि होर्मुज स्ट्रेट सिर्फ दुश्मनों (US और इजराइल) के लिए बंद है। उन्होंने आगे और भी कई बड़ी बातें कही, चलिए जानते हैं।

2 min read
Mar 16, 2026
फोटो में अमेरिकी प्रेसिडेंट ट्रंप और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची (सोर्स: आईएएनएस और ANI)

Middle East Conflict Updates: होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) को लेकर एक बार फिर दुनिया की नजरें मध्य-पूर्व पर टिक गई हैं। अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव और युद्ध जैसी स्थिति के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची (Abbas Araghchi) का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह बंद नहीं है, बल्कि यह केवल ईरान के दुश्मनों के लिए बंद है।

दरअसल, अराघची ने ‘MS Now’ को दिए एक इंटरव्यू में कहा- “असल में, होर्मुज का यह स्ट्रेट खुला है। यह सिर्फ हमारे दुश्मनों के टैंकरों और जहाजों के लिए बंद है, जो हम पर हमला कर रहे हैं। दूसरे लोग आजादी से गुज़र सकते हैं।”

ये भी पढ़ें

9 से 29 अप्रैल तक होंगे चुनाव, 4 मई को आएंगे नतीजे, EC ने पश्चिम बंगाल सहित 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा

गौरतलब है कि दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री तेल मार्गों में शामिल होर्मुज स्ट्रेट से होकर एशिया और यूरोप के कई देशों को कच्चा तेल और गैस की सप्लाई होती है।

गैस लेकर होर्मुज स्ट्रेट से गुजरे भारत के दो जहाज

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच आज सोमवार को भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। दुनिया के कई देशों के जहाज... जहां 'Strait of Hormuz' के बंद होने से फंसे हुए हैं, वहीं भारत के दो जहाजों को इस अहम समुद्री रास्ते से गुजरने की अनुमति मिल गई।

भारत का शिवालिक जहाज करीब 45,000 मीट्रिक टन रसोई गैस (LPG) लेकर सुरक्षित गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंच गया है। मौजूदा हालात में यह सफर बिल्कुल आसान नहीं था, क्योंकि लाल सागर और ईरान के आसपास के समुद्री इलाकों में लगातार तनाव और अस्थिरता बनी हुई है।

ऐसे माहौल में इतने बड़े जहाज का सुरक्षित भारत पहुंचना काफी अहम माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि भारतीय कूटनीति और शिपिंग कंपनियों के बीच बेहतर तालमेल की वजह से यह संभव हो पाया। इससे न केवल देश में गैस की सप्लाई सुचारू रखने में मदद मिलेगी, बल्कि अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच भारत को एक बड़ी रणनीतिक राहत भी मिली है।

होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ट्रंप ने की थी अपील

US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप की लेटेस्ट पोस्ट (सोर्स: ट्रंप ट्रुथ पोस्ट स्क्रीनशॉट)

बीते कल खबर सामने आई थी कि US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने दूसरे देशों से होर्मुज स्ट्रेट को खुला रखने में मदद के लिए जंगी जहाज भेजने की अपील की थी। उन्होंने आगे यह भी कहा था कि ‘होर्मुज स्ट्रेट को फिर से सुरक्षित और खुला करने के लिए अमेरिका अपनी सैन्य कार्रवाई जारी रखेगा।

ये भी पढ़ें

ईरान को एक और बड़ा झटका: इजरायल ने एक झटके में उड़ाया ईरान के टॉप लीडरशिप का इस्तेमाल करने वाला एयरक्राफ्ट

Also Read
View All

अगली खबर