विदेश

पाकिस्तान में आतंकियों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियाँ, 9 लोगों की मौत, विदेशी नागरिक को किया किडनैप

Terrorist Attack In Pakistan: पाकिस्तान में आतंकी हमले का एक और मामला सामने आया है। इस हमले में 9 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।

less than 1 minute read
Apr 23, 2026
Terrorists
Terrorists (Representational Photo)

पाकिस्तान (Pakistan) लंबे समय से आतंकवाद (Terrorism) का हॉटस्पॉट रहा है। पाकिस्तान ने हमेशा ही आतंकवाद को पनपने में मदद की और साथ ही दुनियाभर के आतंकियों को संरक्षण भी दिया है। हालांकि अब स्थिति बदल गई है और खुद पाकिस्तान भी आतंकवाद के दलदल में फंस चुका है। पाकिस्तान में हमेशा ही आतंकवाद को बढ़ावा दिया गया है, लेकिन अब पाकिस्तान में भी आतंकी गतिविधियाँ काफी ज़्यादा बढ़ गई हैं। अक्सर ही पाकिस्तान में आतंकी हमले होते रहते हैं और अब ऐसा ही और मामला बलूचिस्तान (Balochistan) में देखने को मिला है।

आतंकियों ने की ताबड़तोड़ गोलीबारी

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में स्थित नेशनल रिसोर्सेस लिमिटेड की दारिगवान (Darigwan) साइट पर बुधवार को आतंकियों ने हमला कर दिया। कंपनी ने अपने बयान में बताया कि आतंकियों ने साइट पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की।

9 लोगों की मौत, एक विदेशी नागरिक किडनैप

इस आतंकी हमले में साइट पर काम करने वाले 9 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही आतंकियों ने एक विदेशी नागरिक को किडनैप कर लिया है। बताया जा रहा है कि जिस विदेशी नागरिक को किडनैप किया गया है, वो तुर्की (Turkey) का है।

सुरक्षा बलों ने की कार्रवाई

इस आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बलों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरे इलाके को घेर लिया और क्लियरेंस ऑपरेशन शुरू कर दिया। नेशनल रिसोर्सेस लिमिटेड ने इस बारे में जानकारी दी। फिलहाल किसी आतंकी संगठन ने इस हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है।

Updated on:
23 Apr 2026 11:13 am
Published on:
23 Apr 2026 11:01 am