विदेश

ट्रंप ने क्या कहा ऐसा? तुरंत युद्धविराम पर सहमत हो गए थाईलैंड-कंबोडिया, आज मलेशिया में होगा समझौता

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच शांति वार्ता के लिए सहमति बनी है। दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच यह वार्ता मलेशिया में होगी, जिसकी मेजबानी मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम करेंगे। यह फैसला चार दिनों से चल रहे सैन्य संघर्ष के बाद आया है, जिसमें 34 लोगों की मौत हुई है

2 min read
Jul 28, 2025
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। फोटो- IANS

एक ऐतिहासिक मंदिर को लेकर चार दिनों से चल रहे सैन्य संघर्ष के बीच थाईलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री फुमथम वेचायाचाई और कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेट शांति वार्ता के लिए सोमवार को मलेशिया में मिलने को लेकर सहमत हुए हैं।

थाई प्रधानमंत्री के कार्यालय ने कहा कि वार्ता की मेजबानी मलेशियाई प्रधानमंत्री और आसियान के अध्यक्ष अनवर इब्राहिम करेंगे, तथा कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेट वार्ता के लिए व्यक्तिगत रूप से वहां आएंगे।

ये भी पढ़ें

एक हफ्ते के अंदर ऑस्ट्रेलिया में दूसरे भारतीय पर हमला, दवा लेकर घर लौट रहे युवक को 5 लोगों ने घेरकर पीटा

ट्रंप ने की थी दोनों नेताओं से बात

इससे पहले रविवार को, अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की मध्यस्थता के बाद थाईलैंड और कंबोडिया ने विवाद को समाप्त करने के लिए सीज फायर पर अपनी सहमति जताई थी।

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया था कि उन्होंने थाईलैंड और कंबोडिया के नेताओं से चर्चा में चेतावनी दी है कि अगर दोनों देशों में संघर्ष जारी रहा तो वे व्यापार समझौते रद्द कर देंगे।

गौरतलब है कि चार दिन से जारी इस संघर्ष में कम से कम 34 लोग मारे गए हैं और 1,68,000 से ज़्यादा लोग विस्थापित हुए हैं।

कंबोडिया बिना शर्त युद्ध विराम को तैयार

उधर, कंबोडियाई प्रधानमंत्री मानेट ने रविवार को कहा कि उनका देश तत्काल और बिना शर्त युद्ध विराम के लिए सहमत हो गया है।

उन्होंने कहा कि ट्रंप ने उन्हें बताया कि कार्यवाहक थाई प्रधानमंत्री फुमथम के साथ ट्रम्प की बातचीत के बाद थाईलैंड भी हमले रोकने पर सहमत हो गया है। मानेट ने एक बयान में कहा, यह दोनों देशों के सैनिकों और लोगों के लिए सकारात्मक खबर है।

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने भी युद्ध रोकने को कहा

ट्रंप से पहले संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने भी कंबोडिया और थाईलैंड से युद्धविराम के लिए एक समझौते पर पहुंचने का आग्रह किया था।

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के उप प्रवक्ता फरहान हक ने बताया कि गुटेरेस ने दोनों पक्षों से युद्धविराम पर तुरंत सहमत होने और विवाद का स्थायी समाधान खोजने के लिए बातचीत के माध्यम से किसी भी मुद्दे को सुलझाने का आग्रह किया है। गुटेरेस ने कहा कि 24 जुलाई से कंबोडिया और थाईलैंड के बीच सीमा पर जारी सशस्त्र संघर्षों को लेकर वे बेहद चिंतित हैं।

Also Read
View All

अगली खबर