विदेश

दुनिया के सबसे अमीर शहर…जहां सबसे ज्यादा रहते हैं करोड़पति, भारत की भी सिटी शामिल 

Richest City In World: दूसरे नंबर पर बे एरिया है जिसमें सैन जोस, सैन फ्रांसिस्को और पालो ऑल्टो शामिल हैं। इनमें 305,700 लोग करोड़पति हैं। तीसरे स्थान पर टोक्यो है। यहां पर 298,300 लोग करोड़पति हैं। चौथे नंबर पर सिंगापुर है।

2 min read
Richest City of World

Richest City of World: दुनिया के उन शहरों की लिस्ट जारी हो गई है जहां सबसे ज्यादा करोड़पति रहते हैं। इन शहरों में भारत की सिटी भी शामिल है और आपको जानकर हैरानी होगी कि ये सिटी मुंबई नहीं है। इसमें दुनिया का सबसे बड़ा करोड़पतियों का शहर न्यूयॉर्क है। न्यूयॉर्क दुनिया के सबसे ज्यादा करोड़पति वाले शहरों में टॉप पर है। न्यूयॉर्क में लगभग 350,000 करोड़पति हैं, जो किसी भी शहर के मुकाबले सबसे ज्यादा हैं। लगभग 10 साल पहले ये आंकड़ा 48% था। यानी इस वक्त न्यूयॉर्क के 8.26 मिलियन लोगों में से हर 24 वें व्यक्ति के पास करोड़ों में संपत्ति है।

सिंगापुर, टोक्य़ो भी टॉप 5 में

दूसरे नंबर पर बे एरिया है जिसमें सैन जोस, सैन फ्रांसिस्को और पालो ऑल्टो शामिल हैं। इनमें 305,700 लोग करोड़पति हैं। तीसरे स्थान पर टोक्यो है। यहां पर 298,300 लोग करोड़पति हैं। चौथे नंबर पर सिंगापुर है।

कुछ शहरों का गिरा प्रदर्शन 

दूसरी तरफ कुछ शहरों के प्रदर्शन में गिरावट आई है। जिसमें ब्रिटेन का लंदन भी शामिल है। लंदन ने बीते एक दशक में अपने 10 प्रतिशत करोड़पति खो दिए। इसके कारण में ब्रिटेन का यूरोपीय संघ से बाहर आने का फैसला भी शामिल था। वहीं चीन के हांगकांग में 4 प्रतिशशत करोड़पतियों की संख्या में गिरावट देखी गई है।

इन शहरों में बढ़ करोड़पति 

इस लिस्ट में कुछ करोड़पति शहर वो भी हैं जिनके प्रदर्शन में बढ़ोतरी हुई है। जिसमें भारत का बंगलूरू भी शामिल हैं। चीन का शेनझेन, वियतनाम की हो चि मिंच सिटी, अमेरिका के स्कॉट्सडेल, एरिजोना में बीते दशक के मुकाबले करोड़पतियों की संख्या बढ़ी है। वहीं दुबई मिडिल ईस्ट का सबसे अमीर शहर है जो पूरी दुनिया में सबसे 21 वें नंबर पर है। वहीं अगर प्रति व्यक्ति संपत्ति के आधार पर देखें तो मोनाको दुनिया में सबसे टॉप पर है। यहां के 40% से ज्यादा लोग करोड़पति हैं।

Also Read
View All

अगली खबर