विदेश

यह भारतीय शख्स नाबालिग़ों को बनाता था दोस्त, यौन शोषण करता फिर बनाता ‘अश्लील फ़िल्में’, अब अमेरिका में हुई 35 साल की जेल

Child Online Safety: बच्चों पर नजर रखें कि कहीं कोई उनका दोस्त बन कर उन्हें गुमराह तो नहीं कर रहा है। एक व्यक्ति बच्चा बन बच्चों से दोस्ती व अश्लील फिल्म बना कर उनका यौन शोषण करता था।
2 min read
• •
Updated: 3 Apr 2025, 8:35 PM IST
Indian gets jail in US
Indian gets jail in US

Child Online Safety : आप अगर यह सोच कर निश्चिंत हैं कि आपका बच्चा मोबाइल पर खेल रहा है तो यह किसी दिन उसे और आपको मुश्किल में डाल सकता है। बच्चों को हाथ में मोबाइल दे रहें तो अलर्ट रहें, अन्यथा किसी दिन आपके बच्चे को सोशल मीडिया पर कोई बहला फुसला कर उसके साथ गलत काम कर सकता है। ऐसी ही एक घटना अमेरिका से सामने आ रही है। आइए पूरी घटना जानते हैं।

अमेरिका में एक 31 वर्षीय भारतीय साई कुमार कुर्रेमुला (Sai Kumar Kurremula) को सोशल मीडिया ऐप के ज़रिये कई बच्चों का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में जेल भेजा गया है। अधिकारियों ने बताया कि यह व्यक्ति ऐप पर बच्चों का भरोसा जीतने के लिए खुद को किशोर के रूप में पेश करता था और जब बच्चे उसकी रिक्वैस्ट अस्वीकार करते थे, तो यह भारतीय नागरिक (Indian citizen) उन्हें चाइल्ड पोर्नोग्राफ़ी (Child Pornography) दिखा कर धमकाता और उनसे रुपए ऐंठता था। एडमंड ओक्लाहोमा (Edmond Oklahoma) में रहने वाले 31 वर्षीय भारतीय नागरिक साई कुमार कुर्रेमुला को 35 साल की जेल की सजा सुनाई गई है।

जेल में 420 महीने की सजा सुनाई गई है

जानकारी के अनुसार कुर्रेमुला अप्रवासी वीजा पर अमेरिका में रह रहा था। अमेरिकी अटॉर्नी रॉबर्ट ट्रॉस्टर ने एक बयान में कहा, "उसे तीन बच्चों के यौन शोषण और बाल पोर्नोग्राफ़ी के परिवहन के लिए संघीय जेल में 420 महीने की सजा सुनाई गई है।" अमेरिकी जिला न्यायाधीश चार्ल्स गुडविन ने कहा कि संघीय जेल में अपनी सजा काटने के बाद उसे निगरानी रिहाई की आजीवन अवधि भी काटनी होगी। उन्होंने सजा की घोषणा करते हुए कहा कि यह अपराध उन अपराधों में से हैं जिन्हें समाज सबसे गंभीर मानता है, क्योंकि इनमें ऐसे कमज़ोर मासूम पीड़ित शामिल होते हैं। गुडविन ने कहा कि कुर्रेमुला ने अपने पीड़ितों को ऐसा आघात पहुँचाया है जो उनके जीवन और उनके परिवारों के जीवन में हमेशा गूंजता रहेगा, और कारावास की उसकी लंबी सजा उसे आघात पहुंचाती रहेगी।

मासूम पीड़ितों को बहुत नुकसान

अमेरिकी अटॉर्नी रॉबर्ट जे. ट्रॉस्टर ने कहा कि कुर्रेमुला की 35 साल की सजा उसके अपराधों की गंभीरता के अनुरूप उचित है। ट्रॉस्टर ने कहा कि यह मामला दूसरों के लिए एक स्पष्ट चेतावनी है कि हमारे बच्चों का शोषण करने और उन्हें पीड़ित बनाने वालों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। इस संबंध में एफबीआई( FBI) ओक्लाहोमा सिटी के विशेष एजेंट इन चार्ज डग गुडवाटर ने कुर्रेमुला के कार्यों की निंदा करते हुए कहा कि इससे पीड़ितों को बहुत नुकसान हुआ है।

Updated on:
3 Apr 2025, 8:35 PM IST
Published on: