9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, साउथ कोरिया में 2 लोगों की मौत

South Korea Helicopter Crash: साउथ कोरिया में आज सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश होने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में 2 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Feb 09, 2026

Military helicopter crash in South Korea

Military helicopter crash in South Korea (Photo - EuroPost Agency on social media)

दुनियाभर में प्लेन क्रैश (Plane Crash) और हेलीकॉप्टर क्रैश (Helicopter Crash) के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। यात्री विमान ही नहीं, सेना के विमान भी हादसों से सुरक्षित नहीं हैं। आज, सोमवार, 9 फरवरी को साउथ कोरिया (South Korea) की सेना का एक हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया और प्रशिक्षण उड़ान के दौरान क्रैश हो गया। यह हादसा साउथ कोरिया के ग्योंग्गी (Gyeonggi) प्रांत के गापेयोंग काउंटी (Gapyeong County) में हुआ, जब सेना के 15वें एविएशन ग्रुप का AH-1S कोबरा हेलीकॉप्टर अटैक बेस से लगभग 800 मीटर दूर एक नदी के किनारे क्रैश हो गया।

2 लोगों की मौत

साउथ कोरिया के ग्योंग्गी प्रांत के गापेयोंग काउंटी में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश होने से उसमें सवार 2 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में सवार दोनों लोग (जूनियर वॉरंट ऑफिसर्स थे। हादसे के बाद दोनों को नज़दीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मामले की जांच शुरू

साउथ कोरियाई सेना का हेलीकॉप्टर किस वजह से क्रैश हुआ, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हुआ है। सेना ने जांच के लिए इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम गठित की है, जो यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसे की क्या वजह थी। हेलीकॉप्टर के क्रैश होने के बाद आग नहीं लगी और न ही कोई धमाका नहीं हुआ।

सेना का बड़ा फैसला

आज हुए इस हादसे के बाद साउथ कोरियाई सेना ने बड़ा फैसला लिया है। सेना ने सभी AH-1S कोबरा हेलीकॉप्टरों का संचालन फिलहाल के लिए निलंबित कर दिया है।