विदेश

यूक्रेन का रूस के मिलिट्री बेस पर ड्रोन अटैक, 3 ऑफिसर्स की मौत

Ukraine-Russia War: यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। आज सुबह यूक्रेन ने रूस के मिलिट्री बेस पर ड्रोन अटैक किया है।

2 min read
ukraine_drone_strikes_on_russia_military_base_1.jpg
Ukraine drone strikes on Russia military base

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच चल रहे युद्ध को अब 10 महीने से भी ज़्यादा समय हो चुका है। 24 फरवरी 2022 को रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) पर रूस की आर्मी ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध शुरू कर दिया था। रुसी आर्मी के हमलों से अब तक यूक्रेन में भारी तबाही मच चुकी है। इस युद्ध की वजह से कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और उससे भी ज़्यादा लोग घायल हो चुके हैं। पर लगातार मिल रही इंटरनेशनल हेल्प की बदौलत यूक्रेनी आर्मी अभी भी डटकर रुसी आर्मी का सामना कर रही है। अब इस युद्ध ने एक नया मोड़ ले लिया है और आज यूक्रेन की आर्मी ने रूस की आर्मी के खिलाफ एक बड़ा एक्शन लिया है।


रूस के मिलिट्री बेस पर यूक्रेन ने किया ड्रोन अटैक

आज सोमवार, 26 दिसंबर को जल्द सुबह यूक्रेन आर्मी ने रूस की आर्मी के एक बेस पर ड्रोन अटैक किया। रूस का यह मिलिट्री बेस सारातोव (Saratov) शहर के पास है। सारातोव शहर रूस की राजधानी मॉस्को (Moscow) से करीब 730 किलोमीटर (करीब 450 मील) साउथईस्ट में है। ड्रोन अटैक के बारे में जानकारी रूस की डिफेंस मिनिस्ट्री की तरफ से दी गई है।


3 आर्मी ऑफिसर्स की हुई मौत

यूक्रेन के इस ड्रोन अटैक में रूस के आर्मी बेस पर तैनात 3 ऑफिसर्स की मौत हो गई है। रूस की डिफेंस मिनिस्ट्री ने जानकारी देते हुए बताया कि यूक्रेनी आर्मी के इस ड्रोन को बाद में शूट करके मार गिराया गया।

टेक्निकल स्टाफ के 3 लोग हुए गंभीर रूप से घायल

रुसी आर्मी के यूक्रेनी आर्मी के ड्रोन को शूट करने पर वो वही गिर गया और उसमें एक धमाका भी हुआ। इससे रूस के मिलिट्री बेस पर मौजूद टेक्निकल स्टाफ के 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन तीनों को नज़दीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इनका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें- Russia-Ukraine War: रूस का खेरसन पर फिर हमला, 5 लोगों की मौत

Published on:
26 Dec 2022 02:12 pm