विदेश

मोरक्को में मूसलाधार बारिश और बाढ़ ने बरपाया कहर, 11 लोगों की मौत ओर 9 लापता

Morocco Gets Hit By Torrential Rains & Floods: मोरक्को में मूसलाधार बारिश और बाढ़ ने कहर बरपा दिया है। इस वजह से 11 लोगों ने अपनी जान गंवा दी हैं।
less than 1 minute read
Torrential rains and floods in Morocco
Torrential rains and floods in Morocco

मोरक्को (Morocco) के दक्षिणी क्षेत्र में रहने वाले लोग इस समय भारी बारिश और उसके बाद आई बाढ़ की वजह से परेशान हैं। मोरक्को उन देशों में से है जहाँ भारिश बारिश और फिर उसके बाद आई बाढ़ ने कहर बरपाया हुआ है। इससे प्रभावित क्षेत्र के लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। टाटा प्रांत, एरराचिडिया प्रांत और तिजनीत प्रांत में मूसलाधार बारिश और बाढ़ का सबसे ज़्यादा असर देखने को मिला है।

11 लोगों की मौत

मोरक्को में मूसलाधार बारिश और बाढ़ की वजह से अब तक 11 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 7 लोग टाटा प्रांत से थे, 2 लोग एरराचिडिया प्रांत से थे और 2 लोग तिजनीत प्रांत से थे।

9 लापता

मोरक्को में मूसलाधार बारिश और बाढ़ की वजह से अब तक 9 लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। लापता लोग टाटा, एरराचिडिया और तारोउदंत प्रांत के निवासी हैं।

यह भी पढ़ें- यमन में पहाड़ पर बनी सड़क से नीचे गिरी बस, 15 लोगों की मौत





Updated on:
09 Sept 2024 05:40 pm
Published on:
09 Sept 2024 01:23 pm