Wired Law in the World: दुनिया भर में कई कानून हैं जो बहुत अजीब हैं। इनमें से कुछ कानून ऐसे हैं, जो आपके लिए हैरान कर देने वाले हो सकते हैं, आइए दुनिया के अजब-गजब कानूनों के बारे में जानते हैं।
Wired Law in the World: हर देश में अपना एक कानून होता है जिसे मानना देश के नागरिक का कर्तव्य भी होता है। इसके विपरीत करने पर कानूनी कार्रवाई से गुजरना पड़ता है। बात करें अलग-अलग देश के कानूनी की तो दुनिया भर में कई कानून हैं जिनमें से कुछ बहुत अजीबो-गरीब हैं।
हालांकि, कुछ कानूनी ऐसे भी हैं जिनके बारे में जान कर आपको हंसी भी आए, लेकिन हैरानी तो तब हो सकती है जब सामान्य चीज पर किसी के खिलाफ बड़ा एक्शन हो सकता है।
कहीं पत्नी का जन्म दिन भूलना जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा सकता है तो कहीं बच्चे पैदा करना ही कानूनन गलत है। इतना ही नहीं, कहीं-कहीं तो पक्षियों को दाना डालना भी अपराध है। आज हम आपको दुनिया भर के अजीबो-गरीब कानून के बारे में बताने जा रहे हैं, आइए डिटेल में जानते हैं।
अजीबो-गरीब कानूनों में से एक कानून यह है कि कबूतरों को खाना खिलाना मना है। सैन फ्रांसिस्को के कानून के मुताबिक सड़कों पर कबूतरों को दाना डालना गैर कानूनी है। अगर कोई व्यक्ति सैन फ्रांसिस्को की सड़कों पर कबूतर या किसी अन्य पक्षी को खाना खिलाता हुआ मिलता है तो उसे भारी जुर्माना देना पड़ता है। सूचना मिलने पर वहां की पुलिस सख्त एक्शन लेती है।
आर्कटिक ओशियन के इलाके में स्थित स्वालबार्ड (Svalbard) एक नॉर्वे का आइलैंड है। यहां पर बच्चे पैदा करना जुर्म है। इतना ही नहीं, मरना भी नियम और कानून के खिलाफ है। वीजा फ्री इस जगह पर आने वाले हर व्यक्ति के लिए यहां के नियमों का पालन करना जरूरी है। ठंडे मौसम होने के कारण यहां पर लोगों का मरना कानूनी जुर्म है। दरअसल, अधिक ठंड के कारण यहां मृतक का शव डीकंपोज नहीं हो पाता है। इसके अलावा बच्चे को जन्म देने भी कानून के खिलाफ जाना है। अगर कोई महिला प्रेग्नेंट हो जाती है तो उसे डिलीवरी से पहले आइलैंड छोड़ना पड़ता है।
जापान एक ऐसा देश है जहां कई विचित्र कानून हैं। उन्हीं कानून में से एक बीवी का जन्मदिन भूल जाना भी शामिल है। अगर पति अपनी बीवी का बर्थडे भूल जाता है तो बीवी उसकी शिकायत कर सकती है। ऐसे में 5 साल तक की जेल भी हो सकती है। जापान के अलावा सामोआ में भी इसी तरह का कानून है। पहली बार बर्थडे भूलने पर चेतावनी दी जाती है और फिर अगर ऐसी गलती होती है तो जुर्माने के साथ 5 साल तक की जेल हो सकती है।
भारत के केरल में तीसरे बच्चे पर भारी जुर्माना देना पड़ता है। केरल में दो बच्चे करने की अनुमति है, लेकिन अगर इससे ज्यादा किए या तीसरा बच्चा हुआ तो आपको 10 हजार रुपये तक का जुर्माना देना पड़ सकता है। इतना ही नहीं, सरकार की ओर से किसी तरह की सरकारी योजना का भी फायदा नहीं दिया जाता है।