1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीएम मोदी ने की ऑस्ट्रियाई चांसलर नेहमर के साथ मीटिंग, भारत-ऑस्ट्रिया दोस्ती की मज़बूती पर दिया जोर

PM Modi Austria Visit: पीएम नरेंद्र मोदी अपने एक दिवसीय ऑस्ट्रिया दौरे पर विएना में हैं। इस दौरान उन्होंने ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर के साथ मीटिंग भी की।

2 min read
Google source verification
Indian PM Narendra Modi with Austrian Chancellor Karl Nehammer

Indian PM Narendra Modi with Austrian Chancellor Karl Nehammer

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Of India Narendra Modi) अपने एक दिवसीय ऑस्ट्रिया (Austria) दौरे पर देश की राजधानी विएना (Vienna) में हैं। 41 साल में यह पहला मौका है जब किसी भारतीय पीएम ने ऑस्ट्रिया का दौरा किया है। विएना में पीएम मोदी का शानदार स्वागत हुआ है। पीएम मोदी को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ देकर भी सम्मानित किया गया। ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर (Karl Nehammer) ने भी पीएम मोदी का स्वागत किया और उनके लिए मंगलवार की रात रात्रिभोज का भी आयोजन किया। पीएम मोदी के स्वागत में ऑस्ट्रिया के संगीतकारों ने आज दे मातरम् की धुन को अलग अंदाज़ में पेश किया। पीएम मोदी ने ऑस्ट्रियाई चांसलर के साथ एक जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित किया और एहम मीटिंग भी की।

भारत-ऑस्ट्रिया दोस्ती की मज़बूती पर दिया जोर

पीएम मोदी ने नेहमर के साथ मीटिंग में भारत-ऑस्ट्रिया दोस्ती की मज़बूती पर जोर दिया। दोनों देशों की दोस्ती को 75 साल हो गए हैं।

अलग-अलग सेक्टर्स में मज़बूत की जाएगी दोस्ती

पीएम मोदी और नेहमर की मीटिंग में एक बड़ी बात पर दोनों के बीच सहमति बनी। दोनों ने ही भारत-ऑस्ट्रिया दोस्ती को कई सेक्टर्स में आगे बढ़ाने के लिए ग्रीन सिग्नल दिया।

कई अहम विषयों पर हुई चर्चा

पीएम मोदी ने बताया कि उनकी और नेहमर की बातचीत में आर्थिक संबंध स्वाभाविक रूप से शामिल थे, लेकिन दोनों ही भारत्त-ऑस्ट्रिया दोस्ती को केवल इसी पहलू तक सीमित नहीं रखना चाहते। दोनों ही बुनियादी ढांचे के विकास, नवाचार, जल संसाधन, एआई, जलवायु परिवर्तन और अन्य क्षेत्रों में अपार संभावनाएं देखते हैं।

रूस-यूक्रेन युद्ध पर भी हुई चर्चा

पीएम मोदी और नेहमर के बीच रूस-यूक्रेन युद्ध पर भी चर्चा हुई और दोनों का ही मानना है कि इस युद्ध का समाधान शांति से ही निकाला जा सकता है। नेहमर का माना है कि भारत इस दिशा में अहम भूमिका निभा सकता है और इसके लिए ऑस्ट्रिया भी पूरी कोशिश करने के लिए तैयार है और शांति वार्ता की मेजबानी के लिए भी ऑस्ट्रिया तैयार है।

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी और पुतिन की दोस्ती देख बदले अमेरिका के सुर, कहा – ‘भारत रुकवा सकता है रूस-यूक्रेन युद्ध’

Story Loader